फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैश ए मोहम्मद की धमकी से मचा हड़कंप, रेलवे ने जारी किया हाई अलर्ट, रात भर खंगाली गई ट्रेनें

Fri, 22 Feb 2019 05:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
after blast in kalindi express railway police on high alert
डेमो
कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस कोच के टॉयलेट में विस्फोट के साथ ही धमकी भरा पत्र मिलने की घटना के बाद रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।





 
after blast in kalindi express railway police on high alert
डेमो
यात्रियों के लगेज खंगालने के साथ ही रेल टिकट व परिचय पत्र चेक कि। वहीं एटीएस व खुफिया एजेंसियों भी अलर्ट हो गई हैं। बुधवार रात कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में आरडीएक्स से कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर एक पुलिया व शताब्दी एक्सप्रेस को निशाना बनाने का जिक्र किया गया है।
after blast in kalindi express railway police on high alert
डेमो
बुधवार रात करीब 11 बजे से जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय व आरपीएफ एसआई के के उपाध्याय की अगुवाई में रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जो गुरुवार देर शाम तक जारी रहा। प्लेटफार्म के अलावा वैशाली एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल समेत अन्य ट्रेनों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
after blast in kalindi express railway police on high alert
डेमो
पुलिस बल की अचानक काबिंंग से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि मॉडल रेलवे स्टेशन के साथ ही गंगाघाट, मगरवारा, अजगैन, सोनिक, जैतीपुर, कुसुंभी स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि स्टेशन की सुरक्षा के लिए विशेष प्लानिंग की गई है। जिसके तहत यात्रियों की हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान सब सामान्य होने की बात कही।

 
विज्ञापन
after blast in kalindi express railway police on high alert
डेमो
छमक नाली से मगरवारा तक हो रही विशेष निगरानी 
आरपीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन व संवेदनशील स्थान वाले रेलमार्ग की सुरक्षा को चार जोन में बांटा गया है। इन स्थानों पर जवानों के अलावा मुखबिरों की मदद से पैनी निगरानी की जा रही है। छमक नाली से मगरवारा के बीच रेलमार्ग की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन की सुरक्षा में जवानों की एक टीम तैनाती की गई है। जो हर आने-जाने वाले पर बारीकी से नजर रखेगी। इसके अलावा आईबी व एलआईयू की टीमें भी स्टेशन व रेलमार्ग की निगरानी में सक्रिय हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed