फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: खुदाई के दौरान निकली गुल्लक से खन-खन की आवाज सुनाई दी, फिर देखने वालों का हुजूम लग गया

Mon, 11 Jun 2018 12:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Jun 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Mughal period coins found in excavation
खुदाई में मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर के घाटमपुर में शौचालय बनाने के लिए एक गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान फावड़ा जब जमीन पर टकराया तो खट-खट की आवाज आई। पहले तो फावड़ा चलाने वाले ने सोचा कि कोई पत्थर होगा। उसने देखा तो एक गुल्लक थी। उसने उसे मामूली गुल्लक समझकर निकालकर एक कोने में डाल दिया। 




आगे की स्लाइड में- इस गुल्लक को फोड़ा सभी हैरान रह गए
Mughal period coins found in excavation
खुदाई में मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान चार साल की बच्ची ने उसे खिलौना बना लिया और जैसे ही उसने गुल्लक को हिलाया तो खन-खन-खन की आवाज आई। इसके बाद काम कर रहे आसपास के लोगों का ध्यान उस गुल्लक पर पड़ा। जैसे ही उन्होने इस गुल्लक को फोड़ा सभी हैरान रह गए।


आगे की स्लाइड में- छोटे-बड़े कुल 14 सिक्के निकले
Mughal period coins found in excavation
खुदाई में मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला
राहा गांव निवासी होमगार्ड कुलदीप दिवाकर ने बताया कि रविवार सुबह वह मकान के बाहर वह शौचालय के लिए गड्ढा खोद रहा था। तभी, गड्ढे में मिट्टी का एक छोटा गुल्लक निकला। चार साल की बेटी गुल्लक से खेलने लगी तो खन खन की आवाज सुनाई दी। इस पर मिट्टी के गुल्लक को तोड़ा गया तो उसके अंदर से छोटे-बड़े कुल 14 सिक्के निकले।

आगे की स्लाइड में- यहां पर प्राचीन सिक्के मिलना कोई नई बात नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
Mughal period coins found in excavation
खुदाई में मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला
इन सिक्कों के वजन दो ग्राम से लेकर 15-20 ग्राम तक हैं। सिक्कों पर चांद और तारा का निशान भी है। जाजपुर चौकी इंचार्ज बीपी रस्तोगी ने बताया कि कि यदि कोई सूचना देता है तो सिक्कों को बरामद करके उनकी जांच कराई जाएगी। गांव के अनुरुद्ध विश्वकर्मा, दलजीत सिंह और रामकेशव संखवार ने बताया कि जहां पर कुलदीप दिवाकर का घर बना है, वहां पर कभी पुरानी बस्ती थी। यहां पर प्राचीन सिक्के मिलना कोई नई बात नहीं है। गांव के बुजुर्गों ने भी उन सिक्कों पर लिखी भाषा को फारसी बताया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed