फिल्म 'रंगीला' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि उनके ऊपर गणेश जी की कृपा है। पिछले दो दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अलग जगह बनाने वाली उर्मिला अब टीवी की ओर रुख कर रही हैं। जल्द ही वह टीवी रियलिटी शो में नजर आएंगी।
कानपुर के नवाबगंज में राजा के दर्शन के लिए मुंबई से आईं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का शहर के गणपति उत्सव ने मन मोह लिया। बोलीं कि यहां का गणपति उत्सव देखकर मुंबई की याद आ गई। उन्होंने भक्तों के संग गणपति बप्पा मोरिया के जोरदार नारे लगाए। दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और उत्सव की बधाइयां दीं। उर्मिला बोली कि वे खुद बप्पा की बहुत बड़ी भक्त हैं। गणेशजी उनके मार्गदर्शक हैं।
सजावट ने मोहा मन, गाया गाना
पंडाल की सजावट देखकर उर्मिला बोलीं कि यहां की भव्य सजावट में मुंबई की झलक है। पहले भी शहर आ चुकी हैं लेकिन इतना अच्छा पहली बार लग रहा है। कानपुर की तारीफ करते हुए बोलीं कि कानपुर का खाना काफी पसंद है। उर्मिला की एक झलक पाने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोबारा शहर आने के वायदे के साथ उर्मिला ने सभी को अलविदा कहा।
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर लंबे अरसे बाद छोटे पर्दे पर दिखने वाली हैं। उर्मिला करीब 1 दशक के अंतराल के बाद में टीवी पर दिखेंगी। वह काफी लंबे समय से फिल्मों से भी दूर है। उर्मिला ने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं।
यह शो मुंबई में ही होने वाला है तो जाहिर सी बात हैं कि वह बिल्कुल मराठी अंदाज में नज़र आएंगी। इससे पहले उर्मिला फिल्म ब्लैकमेल के आइटम सॉन्ग बेवफा ब्यूटी में डांस करती नजर आईं थीं। उर्मिला वैसे फिल्मों से लंबे अरसे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं।