फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांडः CBI पहुंची MLA के गांव, साक्ष्य के रूप में एक कपड़ा और दो मोबाइल ले जाने की चर्चा

Mon, 11 Jun 2018 07:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Jun 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
accused of rape kuldeep singh sengar's case update
विधायक के गांव जांच करने पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में रविवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम किशोरी के पिता की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपियों को लेकर माखी थाने पहुंची। सीबीआई दोनों आरोपियों को उनके घर भी लेकर गई। एक आरोपी की निशानदेही पर सीबीआई ने कुछ साक्ष्य भी बरामद किए। इसके बाद दोनों को विधायक के घर भी ले गई। किशोरी के पिता से हुई मारपीट की घटना का नजरी नक्शा भी बनाया। करीब पांच घंटे जांच के बाद सीबीआई टीम लखनऊ चली गई।



आगे की स्लाइड में-  सीबीआई बउवा सिंह को अकेले अपने साथ उसके घर लेकर गई
accused of rape kuldeep singh sengar's case update
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक प्रकरण में किशोरी के पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए सुमन सिंह उर्फ शशि प्रताप सिंह और बउवा सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को लेकर माखी पुलिस थाने पहुंची। थाने में बीती 3 अप्रैल को किशोरी के पिता से हुई मारपीट की घटना और उसी के खिलाफ दर्ज किए गए मारपीट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे की फाइल देखने के बाद सीबीआई बउवा सिंह को अकेले अपने साथ उसके घर लेकर गई और परिवार के लोगों से घटना को लेकर बातचीत की।

आगे की स्लाइड में- पूरा नजरी नक्शा तैयार किया
accused of rape kuldeep singh sengar's case update
कुलदीप सिंह सेंगर
इस दौरान सीबीआई को उसके घर से घटना के संबंध में कुछ अहम साक्ष्य भी मिले हैं। बउवा को वापस थाने लाने के बाद टीम सुमन सिंह को उसके घर लेकर गई। करीब दो बजे सीबीआई दोनों को लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां 3 अप्रैल को किशोरी के पिता से मारपीट की गई थी। सीबीआई ने मारपीट वाले स्थान से उस रास्ते जहां से पीटते हुए पिता को विधायक के घर के पास मैदान में लेकर जाया गया था। पूरा नजरी नक्शा तैयार किया। इसके बाद दोनों को लेकर सीबीआई विधायक के घर भी गई जहां परिवार के कुछ सदस्यों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।


आगे की स्लाइड में- इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
accused of rape kuldeep singh sengar's case update
कुलदीप सिंह सेंगर
शाम करीब पांच बजे सीबीआई दोनों को अपने साथ लेकर लखनऊ लौट गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर, माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक सिंह भदौरिया, दरोगा केपी सिंह के अलावा आरोपी विनीत मिश्रा, शैलू को गिरफ्तार कर चुकी सीबीआई के निशाने पर कई और लोग भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed