फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा की मीटिंग में एक नेता ने वर्ग विशेष को कहे अपशब्द, मची खलबली, शूरू हुआ माफी-मांगने का सिलसिला

Sun, 10 Jun 2018 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
In samajwadi party meeting one leader use abusive talk
बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की भरथना विधानसभा की रविवार को हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने वर्ग विशेष के लिए अपशब्द कहे। इससे तमाम सपाई (वर्ग विशेष के) नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। बैठक से पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा व उनके समर्थक नदारद रहे। बाद में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने जिला पंचायत सदस्य से माफी मंगवाई। 


 
In samajwadi party meeting one leader use abusive talk
डेमाे पिक
औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की भरथना विधानसभा की बैठक हुई। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी थी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। इसी दौरान महेवा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यादव ने एक वर्ग विशेष के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। इसके बाद बैठक में हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान बैठक में मौजूद मोनू उपाध्याय ने माइक पकड़कर बैठक में शामिल होने पर रोष जताया। 

 
In samajwadi party meeting one leader use abusive talk
बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब एक सैकड़ा सपाई बैठक छोड़कर कर चले गए। माहौल बिगड़ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने हस्तक्षेप किया। फिर जिला पंचायत सदस्य से माफी मंगवाई। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यादव ने कान पकड़कर माफी मांगी। उसके बाद जिला पंचायत सदस्य से माइक ही छीन लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
In samajwadi party meeting one leader use abusive talk
डेमाे पिक
बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाएं। बैठक को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed