फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man was killed in a dispute over not giving matches to drink beedi in Mahoba, the father was also hit

Mahoba Murder: बीड़ी पीने के लिए मांगी थी माचिस, न देने के विवाद में युवक की हत्या, पिता को भी मारा पत्थर

Sat, 22 Apr 2023 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 10:55 PM IST
सार

Mahoba Crime: अजनर थाना क्षेत्र में एक युवक को माचिस ने देने की कीमत मौत के रूप में चुकानी पड़ी। बता दें कि बीड़ी जलाने के लिए शराबी ने माचिस मांगी थी। उसके मना करने पर विवाद करने लगा। इसके बाद आधी रात को घर पहुंचकर पिता को पीटा। वहीं, विरोध करने पर पुत्र की हत्या कर दी।

विज्ञापन
a young man was killed in a dispute over not giving matches to drink beedi in Mahoba, the father was also hit
मारपीट में घायल पिता हरलाल और मृतक केशव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव में बीड़ी पीने के लिए माचिस न देने के विवाद में दबंग ने युवक की लातघूसों से मारपीट व जमीन पर पटककर हत्या कर दी। सूचना पर अपर एसपी, सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच जांच की।

विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवारा गांव निवासी हरलाल का बड़ा पुत्र बालादीन खेत से घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी गांव के ही धर्मेंद्र ने शराब के नशे में बीड़ी जलाने के लिए बालादीन से माचिस मांगी, तो उसने माचिस देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक बार फिर धर्मेंद्र नशे में धुत होकर बालादीन के घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

a young man was killed in a dispute over not giving matches to drink beedi in Mahoba, the father was also hit
रोती-बिलखती मां रानीबाई को ढांढ़स बंधाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दबंग ने लातघूसों से युवक को पीटा
इसके बाद दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंकने लगा। इस पर पिता हरलाल बाहर निकाला और विरोध किया, तो दबंग ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। इससे वह गिर गया। शोर-शराबा सुनकर पिता को बचाने दौड़े छोटे बेटे केशव (35) के साथ भी दबंग ने लातघूसों से मारपीट कर दी।

अंधेरे में भाग निकला आरोपी
सीने में लात मारते हुए जमीन में पटकने से केशव अचेत होकर गिर गया। तब आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। परिजन गंभीर हालत में केशव को मध्यप्रदेश के नौगांव अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे
सूचना पर अपर एसपी सत्यम, सीओ हर्षिता गंगवार, थानाध्यक्ष शिवआसरे ने गांव पहुंच ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed