फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का 13वां दिनः बाजारों में भीड़, पुलिस ने संभाल रखा है मोर्चा, कानपुर सहित कई जिलों का हाल

Mon, 06 Apr 2020 10:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
13th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के 13वें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों में खरीदारों की भीड़ इकट्ठा हुई। रविवार को लॉकडाउन और सख्त होने के आदेश के बाद से लोगों ने जरूरत का सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया।
13th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सब्जी, फल, दूध, अनाज आदि लेने के लिए सोमवार सुबह भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं इसकी धज्जियां उड़ती दिखीं। हर जगह पुलिस तैनात रही।
13th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर आवास विकास 3 में पूर्णतया लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। दूध बेचने की आड़ में दुकानें खुलीं। वहीं शास्त्री चौक फल मंडी में भी भीड़ दिखाई दी। राशन की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन में बंदी और इसके बढ़ने की आशंका पर लोगों ने जरूरी वस्तुओं का स्टॉक लगाना शुरू कर दिया है।

आर्य नगर स्थित मॉडल बेकरी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए। केशव पुरम में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेने के लिए लोग गाड़ी से पहुंचे। यहां सभी दुकानें खुली रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
13th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लॉकडाउन के अन्य दिनों को देखते हुए आज सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक दिखाई दिया। माल रोड, फूल बाग चौराहा के पास भी चहल-पहल रही। फूलबाग सब्जी मंडी में भीड़ दिखाई दी। आवास विकास 3 स्थित मेडिकल स्टोर के बाहर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दवाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन
13th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में सोमवार को सुबह से चेकिंग शुरू हो गई। वहीं सब्जी मंडी में भारी भीड़ जुटी। यहां पुलिस भी तैनात रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed