फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JPNIC पर UP में बवाल: 2013 में अखिलेश ने देखा था सपना, नौ साल बाद भी ड्रीम प्रोजेक्ट अधूरा; देखें Photos

Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

JPNIC Center controversy: लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर यूपी की सियासत में खूब सियासी ड्रामा, एक्शन और हंगामा हुआ। अखिलेश अपने कार्यालय से निकले और बीच सड़क पर ही एक कार पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हजारों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह लगातार दूसरे साल घमासान देखने को मिला है। साल 2013 में अखिलेश ने जेपीएनआईसी की शुरुआत की थी। लेकिन नौ साल बाद भी उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट अधूरा है। 

विज्ञापन
JPNIC Jai Prakash Narayan Centre  Dispute from UP to Bihar on JP jayanti Akhilesh seen dream in 2013
अखिलेश यादव माल्यार्पण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

जेपीएनआईसी यानी जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र को सील किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।  जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की निर्धारित यात्रा थी। लेकिन उससे पहले ही जेपीएनआईसी को सील कर दिया। जिससे सपा नेता गुस्से में आ गए। बीते साल भी जेपी की जंयती पर ऐसा ही हंगामा हुआ था। क्या आपको पता है कि जेपीएनआईसी अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है और आज नौ साल के बाद भी अधूरा है। जो अब एक खंडहर में तब्दील हो गया है। इतना ही नहीं सपा सरकार ने 813 करोड़ रुपये भी खर्च किए थे। 

JPNIC Jai Prakash Narayan Centre  Dispute from UP to Bihar on JP jayanti Akhilesh seen dream in 2013
जेपी सेंटर को सील किया - फोटो : X/@samajwadiparty

जेपी सेंटर को सील करने के बाद मचा बवाल
जेपीएनआईसी को सील करने की खबर पर देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव सेंटर पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान दिया कि ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसे बेचने की तैयारी है, सरकार किसी को देना चाहती हो। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएनआईसी के मेन गेट पर लगाई जा रही टिन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन सपा कार्यकर्ता उनके म्यूजियम में जयंती मनाते हैं। लेकिन हमें दो बार से माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है। 

JPNIC Jai Prakash Narayan Centre  Dispute from UP to Bihar on JP jayanti Akhilesh seen dream in 2013
जेपी सेंटर सील होने से अखिलेश नाराज - फोटो : X/@samajwadiparty

जेपी सेंटर 2013 में हुआ था शुरू
जेपीएनआईसी अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है, सपा सरकार में 2013 में जेपीएनआईसी बनना शुरू हुआ था। 2016 तक इस बिल्डिंग पर 813 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 11 अक्तूबर 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर दिया था। इसके लिए ऑल वेदर ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पज कोर्ट में खेलों से जुड़ी प्रस्तुति भी करा दी गई। फिर भी इस हिस्से को वापस बंद कर दिया गया। इस सेंटर में समाजवादी विचारक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा भी लगी है, यहां हर साल समाजवादी कार्यक्रम होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
JPNIC Jai Prakash Narayan Centre  Dispute from UP to Bihar on JP jayanti Akhilesh seen dream in 2013
कार पर मूर्ति रख अखिलेश ने चढ़ाई माला - फोटो : X/@samajwadiparty

813 करोड़ रुपये के खर्च से बना जेपी सेंटर
सपा की सरकार जाने के बाद जनता की खून-पसीने की कमाई का 813 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई जयप्रकाश नरायन इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया। परिणाम यह है कि बिल्डिंग में टूटफूट शुरू हो चुकी है और लैंडस्केपिंग जंगल में बदल गई है। स्पोर्ट्स ब्लॉक में हुए निर्माण भी बर्बाद हो गए। कन्वेंशन ब्लॉक, पार्किंग ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक भी बदहाली हो गए। मुख्य बिल्डिंग के ऊपर लगे टाइल्स भी कई जगह टूट गए।
 

विज्ञापन
JPNIC Jai Prakash Narayan Centre  Dispute from UP to Bihar on JP jayanti Akhilesh seen dream in 2013
मीडिया को संबोधित करते अखिलेश - फोटो : X/@samajwadiparty

अखिलेश की नीतीश कुमार से अपील
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार समाजवादियों को जेपी को याद नहीं करने दे रही है। इसलिए बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन सरकार से बाहर आएं, क्योंकि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन से ही निकले हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि सरकार जेपीएनआईसी को अपने लोगों को बेचने की साजिश कर रही है। अखिलेश शुक्रवार को अपने आवास के बाहर जेपी को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया के बीच अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि हर साल ही समाजवादी जेपीएनआईसी में श्रद्धांजलि देने जाते थे, पता नहीं क्या कारण है कि सरकार अब हमें रोक रही है। इसलिए हम सड़क पर खड़े होकर जेपी को याद करने के लिए मजबूर हैं। यह सरकार हर अच्छा काम रोक रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed