Triple Murder in Jaunpur: जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड को लेकर दो दिन बाद भी चर्चाएं होती रहीं। भुक्तभोगी परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, गांव छावनी में तब्दील है। इधर-उधर पुलिस टीम की टुकड़ियां बैठी रहीं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जफराबाद के मोहम्मदपुर कांध गांव पहुंचे। उन्होंने पिता व दो पुत्रों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक लालजी की पत्नी प्रभावती व मृतक गुड्डू की पत्नी सरिता से उन्होंने घटना की सारी जानकारी ली।
उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई घटना में किसी तरह की सुनवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी हुई होती तो तिहरा हत्याकांड नहीं होता। उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में सरकार को फेल बताया।
अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना
2 of 13
परिजनों का हाल जानते अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय व शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा से घटना के संबंध में जानकारी ली। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने अजय राय को बताया कि इसमें नामजद दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे पर 25 हजार का इनाम घोषित है। अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार में जंगल राज कायम है। लगातार प्रदेश में लूट, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं।
3 of 13
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अपराध पर रोक लगाने का सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तारियां पहले हुई होतीं तो ऐसी घटना न होती। यहां पर तनाव 2017-2018 से चल रहा है। इसमें प्रशासन की ढिलाई चल रही थी। इसमें विरोधी प्रशासन से मिलकर पहले ही पीड़ित के घर के एक लड़के को जेल भिजवा चुका है। कुल मिलाकर प्रशासन की तरफ से दबाव डालकर गलत कार्य किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, डॉ.राकेश उपाध्याय, राकेश मिश्र, नीरज राय, संदीप सोनकर आदि रहे।
4 of 13
मोहम्मद पुर कांध गांव में माैजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में तब्दील रहा मोहम्मदपुर कांध गांव
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में पिता और दो बेटों की निर्मम हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, लाइन बाजार, जफराबाद, केराकत थाने की फोर्स तैनात रही। पुलिस गांव में आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रही है।
5 of 13
आरोपी पलटूराम और उसका दामाद नागमणि।
- फोटो : अमर उजाला
लालजी की पुत्री पूनम भी घटना के दूसरे दिन घर पहुंची। बेसुध पूनम को गांव की महिलाएं ढांढस बंधा रही है। गुड्डू के दोनों बेटे आर्यन व अवी गुमसुम बुआ पूनम के पास बैठे थे। लोगा आरोपी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू नागर व लालजी के बीच रंजिश की चर्चा करते रहे।
गांव में चर्चा रही कि तीन महीने बाद ही लालजी की वर्कशॉप में सन्नाटा पसरा गया। दिनभर चलने वाला सेटअप ठप हो गया है। तीनों के अलावा वर्कशाॅप में और कोई काम करने वाला नहीं था। तीनों की हत्या के बाद परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है।