फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल, जानिए उस प्रत्याशी की कहानी जिसे टिकट मिलने का नहीं था भरोसा

Sat, 12 Mar 2022 02:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
UP Election Result 2022 jaunpur Machhlishahr bjp candidate mehilal gautam story who adopted every trick but failure
मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के मछलीशहर (सु) सीट से भाजपा की जीत एक्जिट पोल में दिखाई जा रही थी। माना जा रहा था कि इस सीट पर आजादी के बाद पहली बार कमल खिल जाएगा। लेकिन नतीजे हैरान करने वाले आए। चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत के लिए हर हथकंडे अपनाने वाले मेहीलाल गौतम  को सपा की प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर के सामने हार का सामना करना पड़ा। मेहीलाल द्वारा चुनाव के दौरान अपनाए गए हथकंडों की रोचक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।



ये वहीं मेहीलाल हैं जिन्होंने इस बार विधायकी का चुनाव लड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा था। साल 2001 से ही भाजपा से जुड़े मेहीलाल को दूर-दूर तक भाजपा से टिकट मिलने का चांस नहीं था। 12 फरवरी को एक गांव में भाजपा का प्रचार कर रहे थे तब उन्हें खुद को टिकट मिलने की बात पता चली। इस सूचना के बाद उन्हें और बाकी लोगों को भी सहसा विश्वास नहीं हुआ था।

जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने पुष्टि की तब लोगों को भरोसा हुआ। मेहीलाल मतरी गांव सभा के नयापुरा मजरा निवासी हैं। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वाले मेहीलाल 2010 में ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनके पास सुजानगंज पड़ाव पर एक पुराने टायर की दुकान है, जिससे परिवार का खर्च चलता है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद उन्होंने हर हथकंडे अपनाए लेकिन कमल नहीं खिला सके। 

UP Election Result 2022 jaunpur Machhlishahr bjp candidate mehilal gautam story who adopted every trick but failure
मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल - फोटो : अमर उजाला

मेहीलाल जौनपुर की सभी नौ सीटों में सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी थे। वे अपनी जीत के लिए लोगों के घर जाकर पैर छूते थे, पैर पर सिर रख देते थे, मशीन से चारा काटते थे, सरसो की मड़ाई और गुड़ बनाने के लिए भट्ठा में ईधन तक झोंकते थे, इतना ही नहीं अपनी बात बनाने के लिए पैर दबाते और लोगों के बच्चों को गोद में खिलाते देखे गए। 

UP Election Result 2022 jaunpur Machhlishahr bjp candidate mehilal gautam story who adopted every trick but failure
मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल - फोटो : अमर उजाला

मछलीशहर में 1952 से कमल खिलाने का सपना भाजपा का सपना पूरा नहीं हो सका है। इस बार भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता मेहीलाल गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया। हलफनामे के मुताबिक उनके पास पांच हजार रुपये कैश और एक बाइक थी, जिसे लेकर वह चुनावी रण में उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Result 2022 jaunpur Machhlishahr bjp candidate mehilal gautam story who adopted every trick but failure
मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल - फोटो : अमर उजाला

शुरू से ही ऐसा माहौल बन गया कि वे चुनाव जीत जाएंगे, मतगणना शुरू होने पर भी ऐसा लगा, मगर आखिर में बाजी सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर के हाथ लगी। इस चुनाव में मेहीलाल को जहां 83175 मत मिले, वहीं जीतने वाली डा. रागिनी को 91659 मत मिले। 

विज्ञापन
UP Election Result 2022 jaunpur Machhlishahr bjp candidate mehilal gautam story who adopted every trick but failure
मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल - फोटो : अमर उजाला

मेहीलाल गौतम के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मछलीशहर में चुनावी सभा की थी। वहीं जब जिले में प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया तब मेहीलाल को मंच पर स्थान दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed