फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे में पांच की मौत: दो सगे भाई भी शामिल, बरात से कार में सवार होकर लौट रहे थे सभी

Tue, 13 Jul 2021 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 01:25 PM IST
Road accident in jaunpur: five baratis died returned from barat by car collision with truck
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और रखे शव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो सगे भाई भी थे। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर शवों को निकाला। देखें अगली स्लाइड्स...।
Road accident in jaunpur: five baratis died returned from barat by car collision with truck

जानकारी के अनुसारी, जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Road accident in jaunpur: five baratis died returned from barat by car collision with truck

सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह(45), हौसला प्रसाद(54), अनुग्रह प्रताप सिंह(17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह(17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव(14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह(18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे। जहां से सभी सुबह में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Road accident in jaunpur: five baratis died returned from barat by car collision with truck

करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Road accident in jaunpur: five baratis died returned from barat by car collision with truck

राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने गाड़ी से शवों को निकालकर कब्जे में ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed