फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः मछली के लिए बिछाया था जाल, लेकिन हाथ आई ऐसी चीज कि पूरे गांव में लगने लगे जयकारे

Sat, 07 Aug 2021 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 05:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गोमती नदी के महादेवा घाट के पास मछली पकड़ने नदी में उतरे मछुआरों की जाल में मां दुर्गा की मूर्ति फंसी मिली। जाल में मां दुर्गा की मूर्ति मिलने की सूचना से पूरे गांव में हर्ष का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
maa durga metal idol found from gomti river in jaunpur in fisherman net happiness in entire village
गोमती नदी से मिली धातु की देवी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गोमती नदी के महादेवा घाट के पास मछली पकड़ने नदी में उतरे मछुआरों की जाल में मां दुर्गा की मूर्ति फंसी मिली। जाल में मां दुर्गा की मूर्ति मिलने की सूचना से पूरे गांव में हर्ष का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मूर्ति दर्शन के लिए इकट्ठा हो गए हो जयकारे लगाने लगे।  माना जा रहा है कि मूर्ति अष्टधातु की बनी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है।



मछुआरों और आसपास के लोगों ने मूर्ति को घाट के पास नदी के किनारे रखकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। साथ ही मां दुर्गा का मंदिर बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई। इधर, शनिवार सुबह केराकत थाने की पुलिस गांव पहुंची और मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

हालांकि, मूर्ति कब्जे के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना भी करना पड़ा। पुलिस मूर्ति लेकर थाना पहुंची तो पूरा गांव पीछे पीछे चला आया, लेकिन पुलिस ने सबको समझा बुझाकर वापस कर दिया। थाने में मूर्ति आने के बाद दूर-दराज से दर्शन के लिए लोग आने लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

maa durga metal idol found from gomti river in jaunpur in fisherman net happiness in entire village
गोमती नदी से मिली धातु की देवी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम चार बजे ग्राम सरोज बड़ेवर निवासी सहादुर निषाद, शशिकांत निषाद, चंदुकल निषाद, बजरंगी निषाद, पंचदेव निषाद, डब्लू निषाद एवं कलेक्टर निषाद गोमती नदी के महादेवा घाट पर मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। शाम करीब सात बजे वे जाल लेकर कुसरना गांव के महादेवा गोमती घाट पहुंचे और जाल खींचने लगे। 
maa durga metal idol found from gomti river in jaunpur in fisherman net happiness in entire village
गोमती नदी से मिली धातु की देवी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
जाल भारी होने पर मछुआरों को लगा कि शायद कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है। जब जाल ऊपर आई तो एक फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा दिखी। मछुआरों ने मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए मूर्ति को बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के कई गांव की लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
maa durga metal idol found from gomti river in jaunpur in fisherman net happiness in entire village
गोमती नदी से मिली धातु की देवी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार  दिन भर प्रतिमा का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सहादुर निषाद ने बताया कि गांव के छट्ठू यादव भगत समेत कई लोगों ने बताया कि यह प्रतिमा अष्टधातु से बनी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवा घाट पर मछली की जाल में फंसी अष्टधातु की प्रतिमा को केराकत पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे अपने कब्जे में लिया। गांव वालों ने पहले तो विरोध किया मगर समझाने पर मान गए। 
विज्ञापन
maa durga metal idol found from gomti river in jaunpur in fisherman net happiness in entire village
गोमती नदी से मिली धातु की देवी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि कोण से प्रतिमा को कब्जे में  लिया गया है। प्रतिमा अष्टुधातु की है या नहीं इसकी जांच विशेषज्ञ से कराई जायेगी। साथ ही इस बात की भी पड़ताल होगी कि यह प्रतिमा कहीं चोरी की तो नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी राजा का सैकड़ों वर्ष पुराना एक किला था। कालांतर में किला  ढह गया। हो सकता है तभी दुर्गा की प्रतिमा दब गयी हो जो अब जाकर प्रकट हुईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed