जौनपुर जिले में सिंगरामऊ में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों को एक दिन पहले लूट की कोशिश करने के दौरान गार्ड की ओर से चलाई गई गोली के छर्रे लगे थे। इसके चलते खून के गिरे छींटों से पुलिस को सुराग मिले थे। परिणामस्वरूप घटना के 15 घंटे बाद पुलिस ने बदमाशों को मार गिराया।
धनियामऊ एटीएम के पास बदमाशों ने कैश लूटने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस दौरान गार्ड ने अपनी 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की। गोलियों के छर्रे बाइक सवार बदमाश अभिषेक गौतम और नितिन मौर्या को लगे थे। घटना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस सुराग खोज रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर सड़क पर पड़े खून के निशान पर गई। इससे स्पष्ट हो गया था कि वारदात अंजाम देकर बदमाश किधर भागे थे। देखें अगली स्लाइड्स...
2 of 5
बरामद तमंचे।
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जांच में पता चला था कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फोरलेन बाईपास पकड़कर बदलापुर की तरफ भागे थे। पुलिस को बदमाशों के खून गिरने के निशान बदलापुर तक मिले थे। इससे पुलिस आश्वस्त थी कि बदमाश बदलापुर क्षेत्र में ही कहीं रुके हुए हैं।
इस आशंका पर एसओजी, प्रभारी निरीक्षक बक्शा, बदलापुर तथा सिंगरामऊ टीमों के प्रभारी निरीक्षक बदलापुर क्षेत्र में ही डेरा डालकर बदमाशों की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस से जुड़े लोगों के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया था। इसके बाद पुलिस को उनके बारे में सटीक जानकारी मिल गई।
4 of 5
अभिषेक गौतम और नितिन मौर्य (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
इसके आधार पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन, बदमाशों के फायरिंग करने पर बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें अभिषेक और नितिन मारे गए। जिला अस्पताल में एसपी अजय साहनी ने भी इस बात की पुष्टि की कि बदमाशों को गार्ड द्वारा चलाई गई गोलियों के कई छर्रे लगे थे। घायल बदमाशों ने कहीं इलाज कराया था।
5 of 5
गार्ड की हत्या के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही की थी गार्ड की हत्या
सोमवार की दोपहर तीन बजे बक्शा थाना क्षेत्र के घनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी की कैश वैन सोमवार को करीब तीन बजे धनियामऊ बाजार में स्थित इंडिया-वन एटीएम में पैसे डालने पहुंची थी। एटीएम बूथ के बाहर कैश वैन खड़ी हुई थी। वैन में दो गार्ड, दो कैशियर और एक चालक सवार थे। कर्मचारी बैग लेकर जैसे ही एटीएम बूथ में घुसे थे, वैसे ही पीछे से पहुंचे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरूकर दी। इनमे अभिषेक और नितिन भी थे। गोली लगने से गार्ड राम अवध चौबे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि उनकी गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए थे।