देश के साथ ही पूर्वांचल में भी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास और Corona के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। कुर्बानी का त्योहार बकरीद शनिवार को जौनपुर जिले में सौहार्द के साथ मनाया गया। कोरोना के कारण लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को बधाई दी। गले मिलने से लोग परहेज करते रहे।
संक्रमण के खौफ के कारण दूसरों के घरों तक जाकर बधाई देने की बजाए ज्यादातर लोगों ने फोन और वीडियो कॉल का इस्तेमाल किया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया, लेकिन हर वर्ष की तरह मेला न लगने का मलाल भी देखा गया। शासन के निर्देशों के अनुरुप मस्जिदों में चार-पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। हमाम दरवाजा मदरसा से मौलाना महफूजुल हसन ने ऑनलाइन नमाज पढ़ाई।
2 of 4
सोनभद्र में नमाज अदा करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में ड्रोन कमरे से हुई निगरानी
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बकरीद पर मुसलमानों ने ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगीं। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
3 of 4
जौनपुर में सोशल डिस्टेंसिंग से अदा की गई नमाज
- फोटो : अमर उजाला
डीएम एस. राजलिंगम भी मातहतों से पल-पल की जानकारी ले रहे थे। ड्रोन कैमरे से अराजक तत्वों की निगरानी की जा रही थी। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक जगहों पर एकत्र होकर पर्वों को मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
4 of 4
सोनभद्र में सोशल डिस्टेंसिंग से अदा की गई नमाज
- फोटो : अमर उजाला
राबर्ट्सगंज के ईदगाह, मस्जिदों समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ईदगाह पर कोई भी नमाज पढऩे के लिए नहीं गया। मस्जिदों में मौलाना समेत गिने-चुने लोगों ने ही नमाज पढ़ी।