फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaunpur: अमर उजाला काव्य कैफे में होली की मस्ती और वीर रस की कविताओं से जमा रंग

Sun, 26 Feb 2023 02:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala kavy Cafe in jaunpur colors accumulated by poems of Veer Ras and Holi fun
होटल रिवर व्यू में अमर उजाला काव्य कैफे - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर शहर का सिपाह स्थित होटल रिवर व्यू शुक्रवार की शाम काव्य कैफे का भव्य गवाह बना। वसंत की सुगंध बिखेरती निशा में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को कभी गुदगुदाया तो कभी अहसासों को जगाया। देश के जाने माने कवियों ने आधी रात तक काव्य की सरिता बहायी। कभी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया तो कभी हास्य की कविताओं पर लोगों से ठहाका लगवाया। राजनीति पर व्यंग व्यंग छोड़े तो होली से जुड़ी कविताओं पर स्रोता काव्य सरिता में गोते लगाते रहे। 



अमर उजाला की ओर से आयोजित काव्य कैफे कुछ कविता कुछ कॉफी का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, टाइटल स्पांसर विमल छंगललाल ज्वेलर्स के अधिष्ठाता विमल सेठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अमर उजाला परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम के प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कवयित्री पद्मिनी शर्मा, कवि प्रियांशु गजेंद्र, अशोक चारण, शशिकांत यादव और डॉ. अनिल चौबे को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। 

Amar Ujala kavy Cafe in jaunpur colors accumulated by poems of Veer Ras and Holi fun
कवि प्रियांशु गजेंद्र - फोटो : अमर उजाला
कवि प्रियांशु गजेंद्र ने रपट जाए मोदी तो हो जाए होली, किनारों को छूती लहर वाली होली। कजरारे नैनों से न निहारोगी तो फिर मैं नहीं आऊंगा पर दर्शकों ने खूब समर्थन किया। भ्रमरों के नयन में सुमन का नशा है, मेरे डगमगाते कदम तुम न देखों, गुरुकुल की हे महारानी मेरी मां है राधा रानी प्रस्तुत किया। रात-रातभर तुमको गाया सुबह छपे अखबार में प्रस्तुत करके जमकर समर्थन व तालियां बटोरी। 
Amar Ujala kavy Cafe in jaunpur colors accumulated by poems of Veer Ras and Holi fun
कवियित्री पद्यिनि शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार व प्रेम की कवियित्री पद्यिनि शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने तुम्हारी कोई मजबूरियां अच्छी नहीं लगतीं...,गीत से कविता पाठ की शुरुआत किया। बीते दिनों की याद में शर्माए हैं दादा, जब से जलोटा के साथ देखी है हसीना ... पर खूब ठहाके लगे। इसके अलावा तेरे लिए मां-बाप का घर छोड़ के आई हूं, हिंदी के बेटे हिंद का परिवेश न भूलें...। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala kavy Cafe in jaunpur colors accumulated by poems of Veer Ras and Holi fun
कवि डॉ.अनिल चौबे - फोटो : अमर उजाला
हास्य व्यंग्य के कवि डॉ.अनिल चौबे ने कविता की शुरुआत में कहा कि लोग उनके मुंह पर न जाए, आधार कार्ड के हिसाब से मुंह रखना पड़ता है ...,इस पर खूब तालियां बजी। मंच व सभागार में मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे। अपने कविता के माध्यम से चीन पर वार करते हुए कहा कि चाइनीज मुंह विच बटन सी आंख तेरी... सुनाकर स्रोताओं  को लोटपोट कर दिया। मां गंगा में नालों के गंदे पानी व कचरों को मिलाने व गंगा स्वच्छता अभियान पर मां गंगा की पीड़ा बताते हुए मैं तारणी हूं वापस जा नहीं सकती पर संदेश देकर अपनी लाइनों को विराम दिया। 
विज्ञापन
Amar Ujala kavy Cafe in jaunpur colors accumulated by poems of Veer Ras and Holi fun
कवि अशोक चारण - फोटो : अमर उजाला

वीर रस के कवि अशोक चारण ने कविता की शुरुआत जोड़ने की बात कहकर देश जोड़ा जाएगा तोड़ने की बात कहकर नहीं से तालियां बटोरी। जिंदगी को सही ढंग से जीने के लिए कविताओं की जरूरत है, देश को बनाने के लिए व देश को बचाने के लिए कविताओं की जरूरत है प्रस्तुत किया। वो भगत सिंह अपने भारत की तरूणाई में जीवित हैं। आजादी की दुल्हन का दूल्हा बड़ा दीवाना था। उस तिरछी टोपी वाले ने गोरों को सीधा कर डाला था। ये रोने वाली भगत सिंह की मां कैसे हो सकती है...पर भी तालियां बटोरकर अपने कविता का समापन किया। उन्होंने जनपद में एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 1024 महिलाओं के होने पर भी प्रणाम कर प्रशंसा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed