फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Protest: अग्निपथ की आग में सुलगा जौनपुर, उग्र भीड़ के आगे बेबस नजर आई पुलिस, देखें हिंसक प्रदर्शन की अनदेखी तस्वीरें

Sat, 18 Jun 2022 07:25 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 07:25 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध की आग में शनिवार को जौनपुर सुलग उठा। बदलापुर और सिकरारा क्षेत्र में प्रदर्शनकारी युवाओं ने आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की। रोडवेज की दो बसें, पुलिस की जीप और दो बाइकें आग के हवाले कर दीं। 

विज्ञापन
Agnipath Protest in jaunpur violence police were helpless in front of furious crowd see unseen pictures of violent demonstration
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना के विरोध की आग में शनिवार को जौनपुर सुलग उठा। बदलापुर और सिकरारा क्षेत्र में प्रदर्शनकारी युवाओं ने आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की। रोडवेज की दो बसें, पुलिस की जीप और दो बाइकें आग के हवाले कर दीं। राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद तिवारी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट  वाहन पर हमला कर दिया। 10 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई स्थानों पर पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने आ गए।

इन घटनाओं में मछलीशहर, सिकरारा थानाध्यक्ष समेत 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ आंसू गैस और मिर्ची के गोले दागे। बदलापुर और सिकरारा इलाके में हुए भारी बवाल के दौरान उपद्रवियों को किसी की भी जान की परवाह नहीं थी। वे उग्र होकर पथराव कर वाहनों को आग के हवाले कर दे रहे थे। पुलिस पर जमकर पथराव किया। उग्र भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई।  स्थिति नियंत्रित करने के लिए खुद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी को मोर्चा संभालना पड़ा।

Agnipath Protest in jaunpur violence police were helpless in front of furious crowd see unseen pictures of violent demonstration
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल और लाला बाजार के बीच सवा घंटे तक दो सौ से अधिक युवकों ने जमकर बवाल काटा। सड़क पर लाठी डंडा लेकर उतरे इन युवाओं ने रोडवेज की चार बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मछलीशहर कोतवाल की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही एसआई की बुलेट बाइक और कोबरा टीम की अपाची फूंक दी। 

Agnipath Protest in jaunpur violence police were helpless in front of furious crowd see unseen pictures of violent demonstration
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

पथराव में मछलीशहर और सिकरारा थानाध्यक्ष का सिर फट गया, जबकि कई सिपाही घायल हो गए। दो घंटे तक जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति रही। डीएम मनीष कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल, एएसपी शैलेंद्र सिंह के साथ पीएसी के जवानों ने कड़ा रुख अख्तियार किया। जिसके चलते उपद्रव करने वाले खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Protest in jaunpur violence police were helpless in front of furious crowd see unseen pictures of violent demonstration
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तुपुर, इंदिरा चौक, पुरानी बाजार में करीब दो सौ से अधिक युवाओं ने प्रदर्शन किया। पथराव के साथ ही चंदौली डिपो की बस को आग के हवाले कर दिया। वाराणसी से लखनऊ जा रहे राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद तिवारी के स्कोर्ट पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। घटना में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव व सिपाही राम सुजान यादव, पंकज कुमार,योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Agnipath Protest in jaunpur violence police were helpless in front of furious crowd see unseen pictures of violent demonstration
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सिपाही कुलदीप पांडेय का दाएं पैर का घुटना टूट गया, जबकि सिपाही राम सुजान यादव का हाथ टूट गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाा गया। थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ल भी पथराव में घायल हो गए। 10.35 बजे डीएम व एसपी अजय साहन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति सामान्य धीरे-धीरे हुई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed