फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल: अंडा खाने को लेकर विवाद में हुई थी चाकूबाजी, आक्रोशित भीड़ ने किया उपद्रव

Sat, 07 May 2022 10:44 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 May 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
violence after murder of wrestler in Jaunpur There was knife attack in dispute over eating eggs angry mob created  nuisance
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर जिले के धर्मापुर बाजार में शुक्रवार शाम एक युवक ने अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों बादल यादव (22) और अंकित यादव (21) को चाकू घोंप दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर है। बादल पहलवानी करता था।  

घटना के तुरंत बाद आक्रोशत लोगों ने आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी। सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़तोड़ की।

देर रात फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उपद्रव में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं। पथराव और प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को पकड़ लिया है। शनिवार सुबह से धर्मापुर बाजार में तनावपूर्ण शांति है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

violence after murder of wrestler in Jaunpur There was knife attack in dispute over eating eggs angry mob created  nuisance
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

उपद्रव के बाद धर्मापुर बाजार में जौनपुर जिले  के 10 थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीम को तैनात कर दिया गया। रात में करीब दस बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। 

violence after murder of wrestler in Jaunpur There was knife attack in dispute over eating eggs angry mob created  nuisance
युवा पहलवान और उसका घायल दोस्त - फोटो : अमर उजाला

मृतक बादल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। वह क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। साथ ही सेना में जाने की तैयारी करता था। इस घटना के बाद से सेना की तैयारी करने वाले युवाओं और पहलवानों में आक्रोश रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
violence after murder of wrestler in Jaunpur There was knife attack in dispute over eating eggs angry mob created  nuisance
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

धर्मापुर में पहलवान की हत्या के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। शुरू के करीब दो घंटे तक पुलिस खुद का असहज महसूस कर रही थी, क्योंकि प्रदर्शनकारियों उग्र हो गए थे। रात साढ़े दस बजे किसी तरह चार घंटे मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। देर रात तक दस थानों की फोर्स के अलावा 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
violence after murder of wrestler in Jaunpur There was knife attack in dispute over eating eggs angry mob created  nuisance
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने कहा कि  प्रथम दृष्टया जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक अंडा खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को वाराणसी रेफर किया गया था। स्थिति नियंत्रण में है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गोलू का नाम पहले भी कई घटनाओं में आ चुका है। उसपर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed