फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंधों में पत्नी की हत्या: खून से सना चापड़ लेकर थाने पहुंचा पति, बोला साहब उसका सिर काट दिया

Mon, 10 May 2021 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Murder of wife in illicit relations: husband reached the police station and said i cut her throat
पति ने पत्नी का बेरहमी से काटा गला - फोटो : amar ujala
जालौन के सुभाष नगर में सोमवार की सुबह पत्नी की चापड़ से हत्या करने के बाद आरोपी खुद खून से सना चापड़ हाथ में लेकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने अवैध संबंधों के शक में हत्या की है। आरोपी को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रामपुरा कस्बे के सुभाषनगर निवासी शिवराज दिल्ली में मजदूरी करता है। करीब एक सप्ताह पहले ही वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था।
Murder of wife in illicit relations: husband reached the police station and said i cut her throat
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
बीती रात शिवराज किसी रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार की सुबह पांच बजे वह घर लौटा और कुंडी खटखटाई। जब काफी देर बाद पत्नी गीता (32) ने दरवाजा खोला तो गुस्से से आगबबूला शिवराज उसे पीटने लगा।

 
Murder of wife in illicit relations: husband reached the police station and said i cut her throat
मौत के बाद बदहवास बच्चे - फोटो : amar ujala
इसी बीच उसने घर में ही रखा चापड़ उठाया और पत्नी की गर्दन पर तीन चार वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शिवराज चापड़ लेकर सीधे रामपुरा थाने पहुंचा। पुलिस शिवराज के खून से सने हाथ और चापड़ देखकर दंग रह गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of wife in illicit relations: husband reached the police station and said i cut her throat
परिजनों से पूछताछ करते परिजन - फोटो : amar ujala
आरोपी नेे थाने में हत्या की पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि दंपती में अक्सर विवाद हुआ करता था। पुलिस के मुताबिक शिवराज को पत्नी के चरित्र पर शक था।
 
विज्ञापन
Murder of wife in illicit relations: husband reached the police station and said i cut her throat
घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
शिवराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शिवराज के दो बच्चे 10 और 12 साल के हैं। वारदात के वक्त दोनों बच्चे पास में रहने वाली अपनी बुआ के घर में थे। बच्चों ने भी गांव के ही एक युवक के घर आने जाने की बात का खुलासा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed