फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ कैसे कहलाए बुद्ध, क्या है 'कपिलवस्तु' से कनेक्शन? विदेशों से आते लाखों अनुयायी

Sat, 14 Dec 2019 06:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर Published by: विजय जैन Updated Sat, 14 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
what is the connection Lord Buddha with 'Kapilvastu'? famous buddhist circuit at kushinagar in india
कपिलवस्तु में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु नामक स्थल की काफी महत्ता है। कपिलवस्तु, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में है। यह उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन पर स्थित नौगढ़ नामक तहसील मुख्यालय और रेलवे स्टेशन से 22 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है। विश्व के अन्य देशों के पर्यटक भी कपिलवस्तु और अस्थि अवशेषों के दर्शन के लिए आते हैं।

राजा शुद्धोधन की राजधानी कपिलवस्तु कभी वैभवशाली नगरी थी। यहां राजकुमार सिद्धार्थ ने कपिलवस्तु में रहते हुए इस संसार की नश्वरता और दुखों को देखकर संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपनी तप-साधना पूर्ण होने पर बोध ज्ञान प्राप्त किया और भगवान बुद्ध कहलाए। बाद में पूरे विश्व में शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश दिया। ऐसे में कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में विदेशों से बौद्ध अनुयायी आते हैं।
what is the connection Lord Buddha with 'Kapilvastu'? famous buddhist circuit at kushinagar in india
कपिलवस्तु में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गजेटियर के मुताबिक, जिला मुख्यालय से 22 किमी. दूर भगवान बुद्ध की धरती कपिलवस्तु में वर्ष 1898 में अंग्रेज जमींदार डब्ल्यू.सी. पेप्पे ने कुछ खुदाई कराई तो उसके आश्चर्य की सीमा न रही। जब पता चला कि वहां तो एक स्तूप है। स्तूप की खुदाई करने पर एक सेलखड़ी (चौक स्टोन) का बना कलश मिला, जिस पर अशोक कालीन ब्राह्मी लिपि में लिखा था-"सुकिती भतिनाम भगिनी का नाम-सा-पुत-दात्नानाम इयम सलीला-निधाने-बुद्धस भगवते साक्यिानाम।"
what is the connection Lord Buddha with 'Kapilvastu'? famous buddhist circuit at kushinagar in india
कपिलवस्तु में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इसका इतिहासकारों ने इस तरह अनुवाद किया है "बुद्ध भगवान के अस्थि अवशेषों का यह पात्र शाक्य सुकिती भ्रातृ, उनकी बहनों, पुत्रों और पत्नियों द्वारा दान किया गया है।" यह पात्र आज भी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा है। भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद उनके अस्थि अवशेष आठ भागों में विभाजित किए गए थे, जिनमें से एक भाग भगवान बुद्ध के शाक्य वंश को भी प्राप्त हुआ था।

पेप्पे को ये अवशेष आठ फीट की गहराई पर मिले थे। उस समय कुछ विद्वानों ने इस स्थान के कपिलवस्तु होने की संभावना की ओर संकेत किया था, किंतु निश्चित रूप से कुछ कहना कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is the connection Lord Buddha with 'Kapilvastu'? famous buddhist circuit at kushinagar in india
कपिलवस्तु में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1971 में तत्कलीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक के.एम. श्रीवास्तव ने उस स्थान पर खोज व खुदाई का काम कराया। उस दौरान उसी स्तूप में लगभग 10 फीट और गहराई पर, चौकोर पत्थर के एक बक्से में दो सेलखड़ी कलश मिले, जिनमें भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष रखे थे। ये दोनों पात्र और अस्थियां नेशनल म्यूजियम जनपथ, नई दिल्ली में रखे हैं। इसके बाद भी असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
what is the connection Lord Buddha with 'Kapilvastu'? famous buddhist circuit at kushinagar in india
कपिलवस्तु में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उत्खनन कार्य के फलस्वरूप 1973 में पूर्वी बिहार से पकी मिट्टी की मुद्राएं पहली बार मिलीं, जिन पर लिखा था -"ओम देवपुत्र विहारे, कपिलवस्तु भिक्खु संघ स" एवं "महा कपिलवस्तु, भिक्खु संघ स"। दो मुद्राओं पर भिक्खुओं (भिक्षुओं) के नाम भी लिखे थे। इस अभिलेख ने उत्खनन कार्य को एक निर्णायक मोड़ प्रदान किया। फिर तो आसपास के क्षेत्र में खुदाई कराते ही पूरे कपिलवस्तु का प्राचीन अवशेष उभरकर सामने आ गया। कपिलवस्तु की खोज में के.एम. श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई। मौजूदा समय में कपिलवस्तु विश्वभर में बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए पवित्र स्थल बन गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed