फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में हिंसा: आहत बुजुर्ग बोले-चंद दिशाहीन युवाओें की वजह से परेशान हुई मुस्लिम कौम

Sun, 22 Dec 2019 10:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 22 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
old men reaction about muslim community boys include voilence accused in gorakhpur
चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाला - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाल दिया। इसके नाम पर इकट्ठा हुए दिशाहीन युवक अराजक भीड़ बन कर रह गए, इसका खामियाजा कौम के शरीफ परिवारों को भुगतना पड़ा। पुलिस डॉक्टर और वकील को भी पकड़ कर ले गई। शुक्रवार को हुए उपद्रव पर मुस्लिम समाज के बुजुर्गों का नजरिया कुछ इस तरह का था।
old men reaction about muslim community boys include voilence accused in gorakhpur
निकल पडे़ भीड़ बनकर। न कोई नेतृत्व और न कोई एजेंडा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाददाता ऐहतेशाम उद्दीन अहमद से इलाके के बुजुर्गों ने शनिवार को अपनी यह तकलीफ साझा की। शाह मारूफ बाजार में बैग का थोक कारोबार करने वाले बुजुर्ग कहते हैं कि इन युवाओं को यह नहीं मालूम था कि विरोध किस तरह किया जाता है। सरकार तक अपनी बात, अपनी समस्या कैसे पहुंचाई जाए यह भी नहीं मालूम था। बस निकल पडे़ भीड़ बनकर। न कोई नेतृत्व और न कोई एजेंडा, ऐसे में अराजकता तो होनी ही थी।
old men reaction about muslim community boys include voilence accused in gorakhpur
सीएए के विरोध में देशभर में क्यों प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस तरह की हरकत से पीड़ित होने की बजाय मुस्लिम समाज की छवि दंगाई और उपद्रवी की बन गई। इसी बाजार के दूसरे बुजुर्ग कहते हैं कि किसी युवक के पास कोई मांग पत्र नहीं था, नहीं मालूम था कि कहां जाएंगे ? यदि विरोध करना ही था तो शांतिपूर्ण तरीके से करते, जहां पुलिस ने रोका वहीं रुक जाते और अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपने विरोध के बारे में बताते।
विज्ञापन
विज्ञापन
old men reaction about muslim community boys include voilence accused in gorakhpur
अच्छी नीयत से शामिल हुए लोगों ने भुगता खामियाजा। - फोटो : अमर उजाला
ऐसा नहीं हो सका, नेतृत्व विहीन भीड़ में कुछ अराजकतत्वों ने पथराव किया और खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा जो अच्छी नीयत से इसमें शामिल हुए थे। शाह मारूफ में कुछ उपद्रवियों को दौड़ा रही पुलिस ने संभ्रांत परिवार के एक चिकित्सक और वकील को पकड़ लिया और उपद्रवी भाग निकले। बुजुर्गो में शुक्रवार की घटना के प्रति दुख और चिंता नजर आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed