{"_id":"5dff67498ebc3e87917052b4","slug":"deoria-dm-helped-old-lady-who-trouble-in-big-heath-issue-also-react-her-both-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही बीमार वृद्धा के इलाज को आगे आए DM, बेटों का ऐसा बयान, कर देगा हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही बीमार वृद्धा के इलाज को आगे आए DM, बेटों का ऐसा बयान, कर देगा हैरान
Mon, 23 Dec 2019 11:09 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने बीमार वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया, बेटों ने बात रखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुखुंदू के नरौली संग्राम गांव निवासी बीमार राजपति देवी (85) की जिला प्रशासन ने सुधि ली है। अमर उजाला में शनिवार को वृद्धा के बीमार होने और बेटे के मां की सेवा न करने की खबर छपने के बाद जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार ने एंबुलेंस से वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धा का अच्छा इलाज कराने का आश्वासन दिया गया। डीएम ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात भी कही। इससे उलट वृद्धा के एक अफसर पोते ने दादी की सेवा कर रही पौत्री को परिवार की बेइज्जती कराने पर धमकी भी दी।
नरौली संग्राम गांव निवासी राजपति देवी के तीन बेटे
- फोटो : अमर उजाला
नरौली संग्राम गांव निवासी राजपति देवी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दरोगा और उसका बेटा सरकारी विभाग में अधिकारी है। हाल ही में उसका देवरिया से गैर जनपद स्थानांतरण हुआ। परिवार में इतने कमाऊ सदस्य होने के बाद भी बूढ़ी मां इलाज के अभाव में बेबस सी तड़प रही है। बीमारी से दो साल पहले जान गवांने वाले दूसरे नंबर के बेटे की पत्नी बैजंती देवी और बेटी दिव्या सिंह ही आर्थिक रूप से परेशान होने के बाद भी जितना बन सकता, सेवा करते हैं। शुक्रवार को दिव्या ने 112 पर पुलिस को फोन किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्या और उसके परिवारवालों को हिदायत देते हुए दोबारा फोन न करने की धमकी दी थी।
बीमार वृद्धा का बड़ा और छोटा बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
मेरा परिवार ही करता है सेवा
खुखुंदू। बीमार महिला के छोटे बेटे ने बताया कि नौकरी करने के नाते समय नहीं दे पाते हैं। मेरी पत्नी और बच्चे मां की सेवा करते हैं। बड़े भाई भी खर्च देते रहते हैं। सेवा न किए जाने का आरोप बेबुनियाद है।
बड़े बेटा दरोगा विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिता जी जीवित थे तो हमेशा पैसा देते थे। उनके बाद मैं भी मां को पैसा देता था। हमने कहा कि मां की सेवा करो जो खर्च लगेगा, दूंगा। बीच में तीन महीने के लिए मिर्जापुर ट्रेनिंग में चला गया। इसी में दिक्कत हुई है। दिव्या सहित उसके भाई को पिता का प्यार देता हूं। मां मेरी है।मुझे तो देखना ही है।

इलाज के अभाव में मौत से जूझ रही है दरोगा की मां।
- फोटो : अमर उजाला
सेवा कर रही पोती दिव्या को मिली धमकी
राजपति देवी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उनके बड़े बेटे का अधिकारी बेटा बिफर गया था। उसने चचेरी बहन को फोन से धमकी दी। बोला कि परिवार की इस तरह से बेइज्जती क्यों करा रही हो। हालांकि दिव्या के सवालों का वह जवाब नहीं दे पाया। केवल परिवार की बेइज्जती की दुहाई देता रहा।

पुलिस घर तो पहुंची पर यह कहकर लौट गई कि जैसे सबने मां को छोड़ दिया तुम भी छोड़ दो।
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले...
डीएम अमित किशोर ने बताया कि मानवता के नाते पुलिस को पीड़ित महिला का सहयोग करना चाहिए। पुलिसवालों ने दुर्व्यवहार किया है तो एसपी से बात कर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध महिला का इलाज शुरू करा दिया गया है। वहीं, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मानवता के नाते महिला की मदद करनी चाहिए। दुर्व्यवहार करने की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।