फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: झुककर निकली सोनम... चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

गाजीपुर में सखी वन स्टाप सेंटर से सोनम रघुवंशी झुककर निकली। उसका चेहरा तक कोई नहीं देख पाया। ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने गेट बंद करा दिया था।

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
Sonam Raghuvanshi - फोटो : संवाद
इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के नंदगांव इलाके में स्थित एक ढाबा से बरामद की गई। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सोनम रघुवंशी खुद को पूरी तरह से बचाती नजर आ रही थी। वह सखी वन स्टाप सेंटर से पुलिस की घेरे में झुककर निकली। उसके परिजनों से बातचीत के बाद मेघालय और स्थानीय पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही थी, साथ ही पीएसी के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। 
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
ड्रोन से की जा रही निगरानी - फोटो : संवाद
मेघालय पुलिस के आने के पहले ही पीएसी और स्थानीय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। अस्पाल परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। पिछले गेट से मेघायल पुलिस शाम पांच बजे अंदर गई। इस दौरान कई बार वन स्टाप सेंटर की बिजली भी गुल हुई। 
 
 
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
ड्रोन से की जा रही निगरानी - फोटो : संवाद
अंदर कागजी कार्रवाई चल रही थी तो बाहर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। ड्रोन के भी सहारे सोनम के अस्पताल परिसर से जाने तक गिरानी की गई। शाम करीब सात बजकर पांच मिनट पर सोनम को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
मेडिकल के बादल सोनम को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
काली जींस और टी-शर्ट पहनी सोनम का चेहरा भी काले गमछे से बांध दिया गया था। गाड़ी से उतरते ही सोनम से सवालों की झड़ी लग गई। मीडिया के सवालों से बचाते हुए पुलिस सोनम को भगाते हुए अस्पताल ले गई। अस्पताल में करीब 40 मिनट तक सोनम का मेडिकल मुआयना किया गया। 

 
विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
गाजीपुर में वन स्टाफ सेंटर के पास तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
परिसर के अंदर खिड़की के पास भी पुलिस तैनात रही। आठ बजकर 15 मिनट पर पुलिस सोनम को उसी तरह बाहर लेकर आई, जिस तरह अंदर गई थी। उसे दो महिला पुलिस ने पकड़कर रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed