फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर ऑनर किलिंग: पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में हुआ युवती का अंतिम संस्कार

Wed, 24 Feb 2021 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur honour killing: postmortem of girl in police security in father murder his daughter and constable lover
सोनाली सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ऑनर किलिंग के मामले में युवती का पोस्टमार्टम तीसरी आंख की नजर में मंगलवार की देर रात हो गया। तीन डाक्टरों की पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने उसके दादा और दो रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया।



पुलिस के अनुसार, चचेरी बहन की सगाई पर अमेठी से छुट्टी लेकर गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव आया पुलिसकर्मी अजय यादव 22 फरवरी को रामपुर गांव के बाहर सिवान में गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इचवल गांव में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने छह लोगों को उठाया तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार, अजय यादव और इचवल निवासी सोनाली सिंह(25) में कईं वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इसे मानने को तैयार नहीं थे।

Ghazipur honour killing: postmortem of girl in police security in father murder his daughter and constable lover
इलाज के लिए अस्पताल लाए गए घायल सिपाही की उस दिन की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

22 फरवरी की सुबह में साढ़े तीन बजे परिवार के लोगों ने सोनाली पर दबाव बनाकर मोबाइल से फोन कराकर अजय को घर बुलाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी।

Ghazipur honour killing: postmortem of girl in police security in father murder his daughter and constable lover
अजय यादव और सोनाली सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय को घायल हालत में रामपुर गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur honour killing: postmortem of girl in police security in father murder his daughter and constable lover
- फोटो : अमर उजाला

पिता ने गुमशुदगी का ऑनलाइन दर्ज कराया था मुकदमा
इचवल गांव निवासी सोनाली सिंह के पिता ने सैदपुर किसी साइबर कैफे से 22 फरवरी को सोनाली की गुमशुदगी का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते पुलिस का शक और गहरा हो गया था।

विज्ञापन
Ghazipur honour killing: postmortem of girl in police security in father murder his daughter and constable lover
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि अजय यादव अमेठी जिले में आरक्षी था। वह रामपुर गांव के बाहर गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि पास के ही गांव की एक युवती से उसने कोर्ट मैरिज की थी। युवती का शव उसके घर पास खेत से मिला है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। देर रात वीडियो ग्राफी के साथ तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव मृतका के दादा और उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस सुरक्षा में मृतका का दाहसंस्कार कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed