फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर ऑनर किलिंग: बेटी और प्रेमी की हत्या के बाद लाश लगाई थी ठिकाने, फिर पिता ने किया था ये काम

Thu, 25 Feb 2021 10:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Feb 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur honour killing: father registered fir of missing daughter after murder her and boyfriend constable
अजय यादव और सोनाली सिंह। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी पुलिसकर्मी और उसकी प्रेमिका हत्या के बाद पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद युवती के शव को घर के पास खेत में ही दफना दिया था। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया। मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चचेरी बहन की सगाई पर अमेठी से छुट्टी लेकर गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव आया पुलिसकर्मी अजय यादव 22 फरवरी को रामपुर गांव के बाहर सिवान में गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इचवल गांव में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने छह लोगों को उठाया तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार, अजय यादव और इचवल निवासी सोनाली सिंह(25) में कईं वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इसे मानने को तैयार नहीं थे। देखें अगली स्लाइड्स...

Ghazipur honour killing: father registered fir of missing daughter after murder her and boyfriend constable

22 फरवरी की सुबह में साढ़े तीन बजे परिवार के लोगों ने सोनाली पर दबाव बनाकर मोबाइल से फोन कराकर अजय को घर बुलाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी।

Ghazipur honour killing: father registered fir of missing daughter after murder her and boyfriend constable
सोनाली सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय को घायल हालत में रामपुर गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur honour killing: father registered fir of missing daughter after murder her and boyfriend constable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पिता ने गुमशुदगी का ऑनलाइन दर्ज कराया था मुकदमा
इचवल गांव निवासी सोनाली सिंह के पिता ने सैदपुर के किसी साइबर कैफे से 22 फरवरी को सोनाली की गुमशुदगी का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते पुलिस का शक और गहरा हो गया था।

विज्ञापन
Ghazipur honour killing: father registered fir of missing daughter after murder her and boyfriend constable
इलाज के लिए अस्पताल लाए गए घायल सिपाही की उस दिन की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि अजय यादव अमेठी जिले में आरक्षी था। वह रामपुर गांव के बाहर गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि पास के ही गांव की एक युवती से उसने कोर्ट मैरिज की थी। युवती का शव उसके घर पास खेत से मिला है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed