Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर ने की भाभी की हत्या: रातभर मां को हिलाती रहीं बेटियां, मान रही थीं सोई है मां; सुबह पति आया तो हुआ खुलासा

Sat, 21 Nov 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में 24 वर्षीय तनू शर्मा की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पति के मुताबिक, ममेरा भाई रोहित उस पर शादी का दबाव बनाता था। आरोप है कि बच्चियों ने रात में उसे घर आते देखा था। मां को सोया समझकर पांच और चार साल की बेटियां रातभर उसे जगाती रहीं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
firozabad woman murder three daughters accuse cousin brother
मृतिका तनू - फोटो : अमर उजाला

यूपी के फिरोजाबाद स्थित नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली ठार में शुक्रवार रात एक महिला की उसके अविवाहित ममेरे देवर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के सिर पर भी वार किए गए। शनिवार सुबह काम से घर लौटे पति को रसोई में पत्नी का शव पड़ा मिला। पति ने ममेरे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Trending Videos
firozabad woman murder three daughters accuse cousin brother
लाल घेरे में पति गौरव - फोटो : अमर उजाला

देवर रखता था भाभी पर बुरी नजर
गांव कपावली ठार निवासी गौरव शर्मा शादियों में फूलों से सजावट का काम करते हैं। शुक्रवार शाम वह शाहपुर स्थित एक मैरिज होम में काम करने गए थे। गौरव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो बेटियों ने दरवाजा खोला। पत्नी तनू शर्मा (24) के बारे में पूछने पर बेटियों ने उसके रसोई में होने की बात बताई। वहां जाकर देखा तो तनू मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले और माथे पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची थाना नारखी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया, जहां से परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

firozabad woman murder three daughters accuse cousin brother
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेटी ने खोला राज, पति ने बयां की सच्चाई
तनू की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी तीन बेटियां पांच वर्षीय सौम्या, चार वर्षीय परी और दो माह की आराध्या है। पूछताछ में सौम्या ने बताया कि रात में चाचा घर पर आए थे, उन्होंने बच्चों को कमरे में भेज दिया था और खुद मां से तेज आवाज में बात कर रहे थे। मृतका के पति गौरव ने पुलिस को बताया कि उनका ममेरा भाई रोहित निवासी गुड़िया टीकुर, सिरसागंज पत्नी पर गलत नीयत रखता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। तनू ने पहले भी उसे फटकार लगाई थी और इस बारे में परिवार को जानकारी दी थी, जिसके बाद उससे संबंध तोड़ दिए गए थे। गौरव के मुताबिक, घर में पत्नी व बच्चों के साथ मां रानी देवी भी रहती हैं, जो शुक्रवार को मौसी रेखा के साथ मायके गुड़िया टीकुर गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि मां के बाहर जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी घर आया और पत्नी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad woman murder three daughters accuse cousin brother
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

मां सो गई हैं समझकर रातभर हिलाते-डुलाते रहे मासूम बच्चे, घर में पसरा
तनू की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पांच वर्षीय सौम्या और चार वर्षीय परी मां के पास पहुंचीं और दोनों बच्चियां रातभर मां को हिलाते-डुलाते हुए रोती रहीं, क्योंकि उन्हें लगा कि मां सो गई हैं। उधर, दो माह की मासूम आराध्या भी रातभर भूख से बिलखती रही। सुबह जब गौरव घर पहुंचे तो बच्चियां रोती हुई मिलीं। मां की मौत से तीनों बच्चियों के सिर से ममता का साया उठ गया और घर में मातम पसरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed