फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रूखाबाद जेल बवाल: डेंगू पीड़ित बंदी की मौत से भड़के कैदियों ने किया पथराव और आगजनी के साथ फायरिंग

Sun, 07 Nov 2021 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Nov 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Prisoners pelted stones and set fire to district jail
फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल के अंदर की तस्वीर - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में डेंगू से पीड़ित कैदी की सैफई के अस्पताल में मौत की सूचना पर जिला जेल में बंदी भड़क गए। डिप्टी जेलर पर हमला कर पथराव किया और अस्पताल व बैरकों में आग लगा दी। बवाल के दौरान एक बंदी का पेट फट गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने लाठियां चलाने के साथ ही हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले व मिर्ची बम चलाकर करीब तीन घंटे में उपद्रवी बंदियों को काबू में किया। हमले में करीब सीओ समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। 20 बंदियों के घायल होने की भी चर्चा है। हालांकि एसपी ने बंदियों के घायल होने से इनकार किया है। मरने से पहले लोहिया अस्पताल में बंदी ने जेलर पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी संदीप यादव को दहेज हत्या में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह जिला जेल फतेहगढ़ में सजा काट रहा था।


 
Farrukhabad: Prisoners pelted stones and set fire to district jail
फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल में तैनात फाेर्स - फोटो : amar ujala
डेंगू की चपेट में आए कैदी संदीप को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। संदीप का भाई संजीव भी दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद है। जेल प्रशासन ने रविवार सुबह संजीव को संदीप की मौत की सूचना दी। डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर सुबह करीब 8:30 बजे चाय-नाश्ता बंटवाने बैरक नंबर नौ में पहुंचे। उनपर बंदियों ने हमला कर दिया। बंदी रक्षकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

 
Farrukhabad: Prisoners pelted stones and set fire to district jail
फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल में तैनात फाेर्स - फोटो : amar ujala
इसी बीच बंदियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे जेल में भगदड़ मच गई। बंदियों ने अस्पताल, दो बैरकों और कार्यालय में आग लगा दी। जेलर अखिलेश कुमार की सूचना पर डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा भारी फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ जेल पहुंच गए। बंदियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में कई राउंड फायर किए। स्थिति नियंत्रण में न आने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले व मिर्ची बम चलाए। बंदियों को चारों ओर से घेर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farrukhabad: Prisoners pelted stones and set fire to district jail
फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल में तैनात फाेर्स - फोटो : amar ujala
पकड़ में आए बंदियों पर लाठियां भांजी गईं। इसी बीच राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के मूल निवासी (वर्तमान पता मोहल्ला अंगूरीबाग फर्रुखाबाद नगर) बंदी शिवम का पेट कोई चीज लगने से फट गया। पथराव में सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा व सिपाही जितेंद्र भी घायल हो गए। पुलिस ने बंदी व सिपाही को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां से बंदी शिवम को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब तीन घंटे बाद जैसे तैसे पुलिस बवाल पर नियंत्रण कर पाई।

 
विज्ञापन
Farrukhabad: Prisoners pelted stones and set fire to district jail
फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल में तैनात फाेर्स - फोटो : amar ujala
सभी बंदियों को बैरकों में पहुंचा दिया गया। बवाल में करीब बीस बंदियों के घायल होने की भी चर्चा है, किंतु किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जेल से निकले एसपी ने बताया कि कैदी संदीप की डेंगू से मौत की सूचना के बाद उसके भाई व अन्य बंदियों ने नियोजित तरीके से डिप्टी जेलर पर हमला कर आगजनी व पथराव किया। इसमें 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल करने वाले बंदियों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जेल में अब स्थिति सामान्य है। कितने बंदी घायल हुए हैं, एसपी ने इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने लाठीचार्ज और फायरिंग होने की बात से भी इनकार किया है। 
 

जेल में हुए घटनाक्रम की कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी होगा पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। जेल में अब स्थिति सामान्य है। 
संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed