फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaligram Stones Photos: राम मंदिर के लिए नेपाल से लाई गईं दो दिव्य शालिग्राम शिला, अयोध्या में पूजन

Thu, 02 Feb 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Feb 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Shaligram stones brought from Nepal reached Ayodhya Ram Mandir construction of idols of Ram and Janaki
शालिग्राम शिला का अयोध्या में पूजन - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के महंत ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद  शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे पहले, नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम शिला बुधवार की देर रात रामनगरी पहुंची। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया तो जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई। अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Shaligram stones brought from Nepal reached Ayodhya Ram Mandir construction of idols of Ram and Janaki
शालिग्राम शिला का अयोध्या में पूजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ शालिग्राम यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और महंत दिनेंद्र दास ने शालिग्राम शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Shaligram stones brought from Nepal reached Ayodhya Ram Mandir construction of idols of Ram and Janaki
शालिग्राम शिला की अयोध्या में पूजन - फोटो : अमर उजाला
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaligram stones brought from Nepal reached Ayodhya Ram Mandir construction of idols of Ram and Janaki
शालिग्राम शिला का अयोध्या में पूजन - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं। वहां अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। ये यात्रा बिहार के रास्ते यूपी में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची।

 
विज्ञापन
Shaligram stones brought from Nepal reached Ayodhya Ram Mandir construction of idols of Ram and Janaki
शालिग्राम शिला का अयोध्या में पूजन - फोटो : एएनआई
नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाले गए दो बड़े पत्थरों को दो ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया। शालिग्राम शिला यात्रा की अगुवाई राम जानकी मंदिर नेपाल के महंत राम पतेश्वर दास, नेपाल सरकार के पूर्व गृहमंत्री विमलेंद्र निधि सहित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल कर रहे थे। यात्रा के साथ नेपाल से करीब 200 भक्त भी अयोध्या पहुंचे हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed