{"_id":"609e39dd8ebc3e8dae158459","slug":"chitrakoot-jail-shootout-know-who-is-anshul-dixit-who-roasted-mukim-kala-and-meraj-with-bullets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट जेल गोलीकांड: जानिए कौन है अंशुल दीक्षित उर्फ अंशू, जिसने मुकीम काला और मेराज को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट जेल गोलीकांड: जानिए कौन है अंशुल दीक्षित उर्फ अंशू, जिसने मुकीम काला और मेराज को गोलियों से भूना
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। जेल में बंद शार्प शूटर कैदी अंशुल दीक्षित ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पश्चिम यूपी के बड़े बदमाश मुकीम काला और मेराजुद्दीन को गोलियों से भून डाला। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अंशू को भी मार गिराया। चित्रकूट धाम मण्डल के आईजी के. सत्यनारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल में पश्चिम यूपी के टॉप मोस्ट क्रिमिनल मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने गोलियां दागीं। दोनों गुटों में हुए संघर्ष में मेराजुद्दीन और मुकीम मारे गए। इसके बाद पुलिस बल ने जेल के अंदर ही अंशुल का एनकाउंटर कर दिया। चित्रकूट जेल में गोली मारकर कैदी की हत्या करने के आरोपी अंशु दीक्षित को 2014 में गोरखपुर एसटीएफ ने दबोचा था। तब उसे सीएमओ विनोद आर्या के बहुचर्चित हत्याकांड के मामले में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग से मुठभेड़ के बाद उसे अरेस्ट किया था।
2 of 5
जेल के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : amar ujala
उसके खिलाफ लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी की भी हत्या का आरोप है। बदमाश पर जीआरपी सीतापुर ने 5 हजार जबकि भोपाल मध्य प्रदेश की पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
3 of 5
मुकीम काला
- फोटो : amar ujala
तब एसटीएफ ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और फर्जी आईडी प्रूफ बरामद किया था। एसटीएफ की पूछताछ में अंशू ने स्वीकार किया कि वह सीतापुर के एमएलसी भरत त्रिपाठी और उनके बेटे परीक्षित त्रिपाठी की हत्या के लिए साथियों की तलाश करने के लिए गोरखपुर आया था। अंशू द्वारा की गई फायरिंग में सीओ एसटीएफ विकास चंद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल अनूप कुमार, एसआई सत्य प्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, चार खोखा, दो कारतूस, एक तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस बरामद किया था। पुलिस को बदमाश ने अपना नाम अंशू उर्फ सुमित दीक्षित पुत्र जगदीश प्रसाद दीक्षित, कुड़राबनी थाना मानपुर जिला सीतापुर बताया था। अंशू के पास लिवाइस का पर्स मिला था। जिसमें स्टेट बैंक का वीसा कार्ड था, जिस पर पूजा अंकित था और उसका नंबर 4591510105489830 अंकित था।
विज्ञापन
5 of 5
अंशुल के पास जेल में भी रहता था फोन
- फोटो : amar ujala
एक ग्रीन कार्ड मिला था, जिस पर आदित्य मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा मकान संख्या 24 रामनाथ देवरिया अंकित है। एक आधार कार्ड जिस पर आदित्य मिश्रा निवासी 299 /2 ए साकेत नगर टुजुर भोपाल, मध्य प्रदेश लिखा है। इसके अतिरिक्त पिपराइच के उनवल दोयम गांव के पते पर आदित्य मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा के नाम पर वोटर कार्ड मिला है। सभी पर अंशु दीक्षित की ही फोटो लगी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।