{"_id":"60a35ff08ebc3e4fac54635b","slug":"chitrakoot-jail-shootout-case-update-chitrakoot-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट जेल गैंगवार: बाहर के सीसीटीवी फुटेज से मिल सकता सुराग, जांच पूरी होने पर सामने आएगी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट जेल गैंगवार: बाहर के सीसीटीवी फुटेज से मिल सकता सुराग, जांच पूरी होने पर सामने आएगी सच्चाई
Tue, 18 May 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 May 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिला जेल में लगे कुल 32 सीसीटीवी कैमरों में सिर्फ आठ ही संचालित हैं। यह इत्तेफाक ही है कि सारे खराब कैमरे मुख्य गेट के अंदर वाले हैं और बाहर के सभी सही हैं। अगर बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए तो कुछ न कुछ सुराग मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, तीनों कुख्यातों अंशू दीक्षित, मेराज अली और मुकीम काला से हफ्ते में एक व्यक्ति जरूर मिलने आता था। कोरेाना काल में जब आम लोगों के लिए मिलाई बंद थी तब भी इन अपराधियों की मिलाई मोटी रकम लेकर कराई जाती थी। बाहर के सीसीटीवी फुटेज से काफी कुछ जानकारी हो सकती है। उधर, निलंबित जेल अधीक्षक एसपी त्रिपाठी ने कुछ भी कहने से जहां इनकार किया, वहीं निलंबित जेलर महेंद्र पाल ने कहा कि जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
चित्रकूट जेल गैंगवार मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग की हो सकती पिस्टल
जिस विदेशी पिस्टल का प्रयोग शार्प शूटर अंशू दीक्षित ने जेल में अपराधी मुकीम व मेराज को मारने में किया उसके बारे में कहा जा रहा कि वह सरकारी है। पुलिस विभाग को यह एलाट होती है। इस संबंध में एएसपी शैलेंद्र राय ने कहा कि इसकी भी जांच चल रही कि पिस्टल कहीं पुलिस विभाग की तो नहीं है। सेंट्रल स्टोर से पिस्टल के नंबर व मॉडल की जानकारी देकर पूछताछ की गई है।

बांदा जेल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में अधीक्षक और जेलर नियुक्त
चित्रकूट में गैंगवार की घटना की आंच से बांदा जेल भी अछूती नहीं रही। शासन ने यहां रिक्त अधीक्षक व जेलर के पदों पर तुरंत तैनाती कर दी है। अधीक्षक का कार्यभार उन्नाव से आए अरुण कुमार व जेलर का प्रभार सेंट्रल जेल नैनी से आए बद्री प्रसाद ने सोमवार को संभाल लिया है। यह दोनों पद पिछले एक साल से रिक्त थे।

- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर के जेलर प्रमोद कुमार तिवारी मार्च 2019 से यहां का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बंद है। चित्रकूट की घटना के बाद शासन ने यहां रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी। बंदी रक्षकों के रिक्त पदों को पहले ही भरा जा चुका है। जेल की बाहरी सुरक्षा में एक कंपनी पीएसी और पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
जांच कर निकलते अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
ये था मामला
14 मई को जिला जेल रगौली में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे अंशू दीक्षित ने माफिया मुख्तार के रिश्ते के भांजे कुख्यात अपराधी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से उड़ा दिया था। इसके पूर्व उसने जेल में बंद पश्चिम उप्र के कुख्यात अपराधी मुकीम काला की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। बाद में पहुंची जिला पुलिस ने अंशू को भी मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था।