बदायूं के दातागंज इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को हर्षित मिश्रा की हत्या की खबर सुनने के बाद यहां पोस्टमॉर्टम हाउस पर सबसे पहले उनके माता-पिता पहुंचे। मां रीना मिश्रा ने बताया कि बुधवार को हर्षित से उनकी बात हुई थी। तब हर्षित ने अपनी जान को खतरा बताया था। रीना मिश्रा ने बताया कि इससे पहले वह हर्षित के साथ क्षेत्र के विधायक के पास भी शिकायत लेकर गई थीं। मगर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। विधायक कभी अफसरों की तरफ बोलते रहे तो कभी अजय सिंह की तरफ। रीना मिश्रा ने कहा कि सब एक जाति के हैं। सभी ने मिलकर हर्षित को मार दिया।
बदायूं दोहरा हत्याकांड: हर्षित मिश्रा की मां बोलीं- एक ही जाति के हैं सब, मिलकर मार दिया मेरा लाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:35 PM IST
सार
Budaun News: बदायूं के दातागंज इलाके में एचपीसीएल प्लांट में मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों अफसरों ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस से प्रशासन के अफसरों तक शिकायत भी की, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसका परिणाम दोहरे हत्याकांड के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन