फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम दौरे की खास तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, खुशी से खिल उठे चेहरे

Tue, 21 Sep 2021 07:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Sep 2021 07:30 PM IST
सार

सीएम दौरे की खास तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, खुशी से खिल उठे शहरवासियों के चेहरे

विज्ञापन
UP News: Chief Minister Yogi Adityanath tour in Bijnor and see photos of Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

बिजनौर के स्वाहेड़ी में बन रहा मेडिकल कॉलेज अब महात्मा विदुर के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाने का एलान किया। किसानों को जल्द गन्ना मूल्य बढ़ाने का आश्वासन दिया। करीब 25 मिनट के भाषण में योगी ने किसान, व्यापारी व आम जनता को साधा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।



मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर भाषण शुरू करते ही महात्मा विदुर की धरती को नमन किया। जिलेवासियों को बिजनौर का गौरवशाली इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि यह महाराजा दुष्यंत, भरत और महात्मा विदुर की भूमि है। सीएम ने स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम महात्मा विदुर के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि विदुरकुटी पर भी प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र पर काम चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यह किसानों को समर्पित सरकार है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा की जाएगी।

UP News: Chief Minister Yogi Adityanath tour in Bijnor and see photos of Jansabha
सीएम योगी की जनसभा में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

योगी ने कहा कि हमारी सरकार जनता को समर्पित रही है, अब हम जनता से समर्पण मांग रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव ही प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। पिछले चुनाव में हम नगीना में चूक गए थे, इस बार जीत का गणित पक्का करेंगे। सीएम ने जिला पंचायत चुनाव में जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख भाजपा के बनने पर खुशी जताई।

UP News: Chief Minister Yogi Adityanath tour in Bijnor and see photos of Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, अभेद रही सुरक्षा
वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रही। सभा स्थल की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए छावनी में तब्दील कर दिया गया। 35 चेकिंग प्वाइंटों पर लोगों की चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया। आरआरएफ, पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Chief Minister Yogi Adityanath tour in Bijnor and see photos of Jansabha
चेक सौंपते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को सीएम योगी का दौरा हुआ। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया गया। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का सवाल अहम था। जिसके लिए छह कंपनी पीएसी और तीन कंपनी आरआरएफ तैनात की गई।

विज्ञापन
UP News: Chief Minister Yogi Adityanath tour in Bijnor and see photos of Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा रेंज के जिलों से भी पुलिसबल स्वाहेड़ी में लगाया था। 2100 पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए डीआईजी शलभ माथुर ने भी डेरा डाल लिया था। सात स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार हुआ। मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्तों पर चार जगह चेकिंग प्वाइंट बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed