बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद अम्मार ने यूक्रेन में बमबारी होने से कुछ घंटे पहले ही फ्लाइट पकड़ ली और घर लौट आया। घर आने पर राहत तो महसूस कर रहे हैं लेकिन, यूक्रेन में फंसे दोस्तों की चिंता सता रही है। घर लौटने के बाद वहां फंसे दोस्तों से लगातार संपर्क में बना हुआ है।
बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी के रहने वाले अशरफ एडवोकेट का बेटा अम्मार यूक्रेन के शहर इवानों की फ्रैंकविस्क यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फर्स्ट इयर का छात्र है। अब यूक्रेन के हालत खराब होने की आशंका हुई तो अम्मार ने घर लौटने का मन बना लिया था। करीब पचास हजार रुपये का टिकट चार्टेड प्लेन का मुश्किल से मिल पाया।
2 of 5
ukraine
- फोटो : अमर उजाला
अम्मार ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव से इवानों शहर करीब एक हजार किलोमीटर है। बुधवार की रात 11 बजे कीव के एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी थी।
3 of 5
यूक्रेन के हालात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रास्ते में ही दोस्तों से वहां पर बमबारी होने की सूचना मिलने लगी थी। अब घर पहुंचकर अम्मार ने वहां पर फंसे अपने भारतीय दोस्तों से फोन पर बात की।
4 of 5
मोहम्मद अम्मार
- फोटो : amar ujala
अम्मार ने बताया कि दोस्त कह रहे हैं कि अब वहां खाने पीने के सामान की दिक्कत होने लगी है। एटीएम के बाहर लाइन लगी हैं। हालांकि अभी भी ऑनलाइन क्लास चल रही है।
5 of 5
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम',
- फोटो : Twitter @jimsciutto 3
बताया गया कि शाम पांच बजे अम्मार ने ऑनलाइन क्लास को ज्वॉइन की। अम्मार के घर लौट आने पर परिवार वाले खुश है। हालांकि अम्मार को अब अपने दोस्तों की चिंता सता रही है।