फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां पांच साल से सूना पड़ा है ये टिकट काउंटर, तस्वीरों में देखिए हाल

Tue, 16 Mar 2021 05:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Railway News: Platform ticket is not sell for five years at Bijnor railway station
बिजनौर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच वर्षों में बिजनौर रेलवे स्टेशन पर एक भी प्लेटफार्म टिकट नहीं बिका है। इससे एक ओर जहां रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। नियमानुसार कोई भी व्यक्ति यदि प्लेटफार्म पर प्रवेश करेगा तो उसे टिकट लेना अनिवार्य है। मगर बिजनौर स्टेशन पर इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

Railway News: Platform ticket is not sell for five years at Bijnor railway station
बिजनौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

किसी भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे की ओर से प्लेटफार्म टिकट उपलब्ध कराया जाता है। अभी यह टिकट दस रुपये का मिलता है, जिसकी एक घंटे की वैधता होती है। बिजनौर रेलवे स्टेशन की बात करें तो सुबह और शाम की सैर करने वाले लोग काफी संख्या में वहां चहलकदमी करते नजर आते हैं।

Railway News: Platform ticket is not sell for five years at Bijnor railway station
बिजनौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा अपने परिजनों, परिचितों अथवा रिश्तेदारों को ट्रेनों में बैठाने के लिए भी लोग प्लेटफार्म तक पहुंच जाते हैं। ट्रेन के आने तक ये लोग प्लेटफार्म पर ही रहते हैं। हालांकि अभी कोरोना काल के बाद से केवल मसूरी एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन का ही संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway News: Platform ticket is not sell for five years at Bijnor railway station
बिजनौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पिछले पांच साल से एक भी प्लेटफार्म टिकट नहीं बिका है। काफी प्रयास के बाद भी लोग यहां पर प्लेटफार्म टिकट खरीदने को तैयार नहीं रहते, जो नियम विरुद्ध है।

विज्ञापन
Railway News: Platform ticket is not sell for five years at Bijnor railway station
बिजनौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों से प्लेटफार्म टिकट खरीदकर नियमों का पालन करने और रेलवे का सहयोग करने की अपील की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed