फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर की तस्वीरें: वन विभाग के कर्मी की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जैकेट से खुलेगा राज

Mon, 19 Dec 2022 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Dec 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Forest Department employee Narendra Singh was shot dead in Bijnor and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

खेत पर सिंचाई करने गए गांव बिश्नोईवाला के पूर्व प्रधान सोनवीर उर्फ सोनू के पिता एवं वन विभाग कर्मी नरेंद्र सिंह (59) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव गांव के ही जंगल में पड़ा मिला है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।



नरेंद्र सिंह गांव बिश्नोईवाला के रहने वाले थे और रविवार देर शाम सिंचाई करने के लिए अपने खेत पर गए थे। नरेंद्र सिंह का कोतवाली रोड पर गांव महेश्वरी जट में धर्म कांटा है। नरेंद्र सिंह अक्सर सिंचाई करने के बाद धर्म कांटे पर सो जाते थे।

Forest Department employee Narendra Singh was shot dead in Bijnor and see photos
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं सोमवार सुबह पड़ोस के गांव रहमापुर निवासी अजयपाल गन्ने के खेत में पहुंचे तो उन्होंने नरेंद्र का शव पड़े देखा। उनकी सिर में सामने से सटाकर गोली मारी गई थी, जो सिर के पार हो गई थी। नरेंद्र सिंह उत्तराखंड वन निगम में स्केलर के पद पर तैनात थे। इस पद पर उनकी बहाली कोर्ट में लंबे समय तक मुकदमा लड़ने के बाद हुई थी।

Forest Department employee Narendra Singh was shot dead in Bijnor and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि फिलहाल उनकी ड्यूटी कोटद्वार में चल रही थी, ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट आते थे। मृतक के बेटे सोनवीर ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Department employee Narendra Singh was shot dead in Bijnor and see photos
murder in bijnor - फोटो : Amar ujala

जैकेट से सुलझ सकती है हत्या की उलझी गुत्थी
परिजनों ने घटना अज्ञात में दर्ज कराई है। मृतक जैकेट पहने हुए थे, परिजनों का कहना है कि यह जैकेट उनकी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारोपियों की जैकेट हो सकती है, जिसे घटना से पहले उन्होंने नरेंद्र सिंह को पहनाया होगा। यही जैकेट खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Forest Department employee Narendra Singh was shot dead in Bijnor and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गन्ने के खेत में गोली लगा शव पड़ा मिला है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन टीमों का गठन किया गया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - रामअर्ज, एएसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed