फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: नशे में रिश्ते भूला पिता....दोनों मासूम बच्चों से पूछा किसने जलाया तो आंखों से छलक पड़े आंसू

Wed, 02 Nov 2022 02:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: The father forgot the drunken relationship, sprinkled petrol on both the innocent children and burnt t
आग से झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
जिन हाथों से पिता ने दुलार किया, उन्हीं हाथों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बिजनौर शहर के गांव गोपालपुर भोजी में एक पिता ने जन्मदिन के दिन ही अपने दोनों बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों बच्चों को गहरा सदमा लगा है।


जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों से आग लगाने वाले का नाम पूछा तो आंखों से आंसू छलक आए। दोनों कुछ बोल नहीं पा रहे थे और केवल दर्द से कराहते हुए रो रहे थे। उनकी मां वंदना का कहना है कि शराब के नशे में उसका पति रिश्ते भी भूल गया और बच्चों को ऐसा जख्म दे दिया, जो हमेशा दर्द देता रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Meerut: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे मेरठ, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, सुनेंगे श्रीराम कथा

कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर भोजी निवासी अरुण कुमार के चार वर्षीय बेटे आरव के जन्मदिन का दिन ही ऐसा दिन बन गया, जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहेगा। जन्मदिन में हर तरफ खुशी का माहौल था और आरव भी जन्मदिन की खुशी में मग्न था। 
Bijnor: The father forgot the drunken relationship, sprinkled petrol on both the innocent children and burnt t
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
उनकी मां वंदना ने कहा कि अक्सर झगड़ा तो होता था, लेकिन कभी बच्चों को नुकसान पहुंचाने तक स्थिति नहीं पहुंची। इस बार जन्मदिन पर नशे ने अरुण को हैवान बना दिया और उसने सारा गुस्सा बच्चों पर उतार दिया। जिन हाथों से बच्चों को दुलार दिया, उन्हीं से ऐसा जख्म दिया, जो हमेशा दर्द देता रहेगा। 
Bijnor: The father forgot the drunken relationship, sprinkled petrol on both the innocent children and burnt t
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
उधर जिला अस्पताल में दोनों बच्चे अपनी मां वंदना के पास ही हैं और सहमें हुए हैं। उनसे जब आग से जलाने वाले का नाम पूछा गया तो केवल दोनों की आंखों से आंसू छलकने लगे। चिकित्सक भी जब उनसे बात कर रहे हैं तो वह सदमें में कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: The father forgot the drunken relationship, sprinkled petrol on both the innocent children and burnt t
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
वंदना ने कहा मां का गुस्सा मासूम बच्चों पर उतार दिया। अब बच्चें जिंदगी भर इस जख्म से उभर नहीं पाएंगे। चेहरे पर जलने के निशान हमेशा रहेंगे जो उन्हें इस खौफनाक घटना की याद दिलाते रहेंगे।

 
विज्ञापन
Bijnor: The father forgot the drunken relationship, sprinkled petrol on both the innocent children and burnt t
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डॉ.अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। दोनों बच्चों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चे सदमे में लग रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed