फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NIA Officer Murder Case: कुख्यात को लेकर बड़ा खुलासा, हथियारों का भी शौकीन था मुनीर, अब जेल में काट रहा सजा

Mon, 23 May 2022 10:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 May 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: revealed that criminal Munir used to commit crimes with weapons of police
आरोपी मुनीर को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में कुख्यात मुनीर को फांसी की सजा हो चुकी है। फिलहाल मुनीर जेल में बंद है, लेकिन गिरफ्तारी से पहले 2016 तक वह लूट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम देता रहा। कई वारदातों को अंजाम देने के लिए भी पुलिस से लूटे गए पिस्टल का इस्तेमाल किया। 



तंजील अहमद की हत्या के बाद ही मुनीर पुलिस की पकड़ में आया। उसने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार थी। बता दें कि अलीगढ़,  दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर और लखनऊ में उस पर हत्या, लूट, डकैती, चौथ वसूली और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। अलग-अलग जगहों पर कुल 33 मामले दर्ज हैं। जिनमें अकेले 15 मुकदमे सिर्फ अलीगढ़ में ही दर्ज हैं, आठ केस बिजनौर में दर्ज हुए हैं। बाकी दिल्ली और अन्य जगहों पर दर्ज हैं।

Bijnor NIA Officer Murder Case: revealed that criminal Munir used to commit crimes with weapons of police
बिजनौर तंजील हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुनीर को असलहा रखने का बेहद शौकीन था। तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या करने से पहले वह एके 47 भी खरीदाना चाहता था। धामपुर में कैशवैन के गार्ड से लूटी गई 91 लाख की रकम में कुछ हिस्सा उसने एके 47 खरीदने के लिए किसी को दिया था। हालांकि उसे एके 47 नहीं मिल पाई थी, ऐसा पुलिस के सूत्र बताते हैं। 

Bijnor NIA Officer Murder Case: revealed that criminal Munir used to commit crimes with weapons of police
मुनीर - फोटो : amar ujala

असलहा लूट के प्रमुख मामले 
- दिल्ली के जाफराबाद में सिपाही धर्मपाल की हत्या कर पिस्टल लूटी।
- अलीगढ़ में रेलवे मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात सिपाही सुरेश की हत्या कर पिस्टल लूटी
- लखनऊ के गोमतीनगर में जज की सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रमोद की हत्या कर पिस्टल लूटी
- अलीगढ़ में पीडब्लूडी के ठेकेदार को गोली मारकर रिवाल्वर लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: revealed that criminal Munir used to commit crimes with weapons of police
मुनीर अहमद - फोटो : amar ujala

बंद हुआ मुनीर का इंस्टाग्राम अकाउंट
फांसी की सजा होने के बाद भी मुनीर के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट एक्टिव था। जिस पर मुनीर के तमाम फोटो और पोस्ट अपलोड किए गए। पुलिस एक्टिव होने और खबर प्रकाशित होने के साथ ही इस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया। पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम के कैलिफोर्निया स्थित हेड ऑफिस को मेल कर जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: revealed that criminal Munir used to commit crimes with weapons of police
तंजील अहमद मर्डर केस - फोटो : amar ujala

साइबर सेल के प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि कैलिफोर्निया स्थित इंस्टाग्राम के ऑफिस को मेल की गई है। करीब दस से पंद्रह दिन में वहां से जानकारी आ जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed