फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघर्ष की कहानी: पिता हैं गार्ड, बेटी मेघना ने किया कमाल, भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई देने वालों का लगा तांता, तस्वीरें

Wed, 25 Aug 2021 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Aug 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Celebration in family and city after Meghna Singh selected in Indian women cricket team and see photos
परिवार के साथ मेघना सिंह - फोटो : amar ujala

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुई मेघना सिंह की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। मेघना मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता विजयवीर सिंह द्वारिकेश शुगर मिल में गार्ड हैं, जबकि माता रीना सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। मेघना के दादाजी प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक हैं और दादी आशा सिंह गृहिणी हैं। 



मेघना ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में वह कोतवाली देहात में ही खेलती थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए पिता ने बिजनौर स्टेडियम में भेजना शुरू किया। बिजनौर स्टेडियम में कोच लक्ष्यराज त्यागी के निर्देशन में मेघना ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। इसके बाद मेघना का चयन रेलवे क्रिकेट टीम के लिए हो गया। अब मेघना सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होकर देश में कस्बे का नाम रोशन किया है। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने से कस्बे में हर्ष का माहौल है।

Bijnor News: Celebration in family and city after Meghna Singh selected in Indian women cricket team and see photos
खुशी मनाते परिजन। - फोटो : amar ujala

बिजनौर के कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट और सीमित ओवरों की शृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया है, जिसमें तेज गेंदबाज मेघना सिंह को टीम में स्थान दिया गया है।

Bijnor News: Celebration in family and city after Meghna Singh selected in Indian women cricket team and see photos
मेघना सिंह के लिए खुशी के पल। - फोटो : amar ujala

कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। मेघना सिंह को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। मेघना सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: Celebration in family and city after Meghna Singh selected in Indian women cricket team and see photos
खेलते हुए मेघना सिंह। - फोटो : amar ujala

कस्बा कोतवाली देहात में विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह ने क्रिकेट में अपना अलग स्थान बनाया है। इससे पहले मेघना सिंह इंडिया ए के लिए चुनी गई थी।

विज्ञापन
Bijnor News: Celebration in family and city after Meghna Singh selected in Indian women cricket team and see photos
मेघना सिंह। - फोटो : amar ujala

गत वर्ष दुबई में आयोजित टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में भी मेघना ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया था। मार्च में राजकोट में आयोजित सीनियर वुमन चैलेंजर ट्रॉफी में मेघना सिंह ने रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया था। रेलवे की कप्तान मिताली राज के नेतृत्व में रेलवे ने राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed