फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत नजारा: अमानगढ़ में वन अफसरों ने तैयार किया ऐसा रास्ता, जल-जंगल और वन्य जीवों का संगम भरेगा रोमांच

Tue, 18 Oct 2022 02:26 PM IST
कपिल kapil रजनीश त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
रजनीश त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Oct 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Forest officials prepared a new way in Amangarh,confluence of water, forest and wildlife will fill  ad
निरिक्षण करते वन संरक्षक - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के अमानगढ़ रेंज में जहां पर्यटन की तैयारी चल रही है, वहीं वन विभाग ने एक नया रास्ता बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वन संरक्षक मुरादाबाद और एसडीओ बिजनौर ने नए रास्ते पर पर्यटन की संभावनाएं तलाशीं।



इस रास्ते पर घना जंगल, नदी और पहाड़ों को देखने के साथ ही रोमांच का लुत्फ लिया जा सकेगा। यहां का नजारा कार्बेट पार्क जैसा ही होगा। अकेले इस रास्ते पर ही पर्यटक तीन घंटे से ज्यादा समय बीता सकेंगे और दुर्लभ वन्य जीवों को देख सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर नाव हादसा: बच गईं 12 जिंदगियां, अभी कई लोग लापता, तलाश में जुटे आला अफसर

बिजनौर वन डिवीजन की अमानगढ़ वन रेंज को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी तक अमानगढ़ में जो रास्ते पर्यटन के लिए उपलब्ध थे, उसमें अधिकांश घना जंगल ही है। घास का जंगल न होने के कारण वन्य जीवों का दीदार आसान नहीं रहता। ऐसे में वन विभाग ने पर्यटन के लिए एक नए रास्ते को तलाश किया है। इसके लिए वन संरक्षक मुरादाबाद रमेशचंद्र और एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह ने अमानगढ़ में संभावनाएं भी तलाशीं।

Bijnor: Forest officials prepared a new way in Amangarh,confluence of water, forest and wildlife will fill  ad
रास्ते से गुजरता अजगर - फोटो : अमर उजाला

इस निरीक्षण के दौरान अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के लगभग सभी मार्ग देखे गए। दिन और रात के समय पर्यटन की संभावनाएं देखने के लिए पैदल गश्त भी की गई। वन विभाग की टीम अमानगढ़ कक्ष संख्या 8, 10 व 13 फक्कड़ चौराहा, कोठीरो नदी, लालढांग नदी, जसपुर कक्ष संख्या 50 अ व 50 ब, झिरना गेट, कंडी रोड, झूलोखत्ता चौकी, नबीगढ़ ढेरी, एंटी पोचिंग कैंप, फीका बैराज, कोठीरो कक्ष संख्या एक अ व एक ब आदि क्षेत्र भी देखे। वहां पर पर्यटन शुरू होने के बाद क्या-क्या कार्य कराए जाएंगे, उनकी सूची भी तैयार की गई।

Bijnor: Forest officials prepared a new way in Amangarh,confluence of water, forest and wildlife will fill  ad
घूमता हाथी - फोटो : अमर उजाला

नए रास्ते पर तीन से चार घंटे घूम सकेंगे पर्यटक
वन विभाग की टीम झिरना गेट से पर्यटकों को घुमाने की योजना बना रही थी, लेकिन कार्बेट पार्क प्रशासन कोर एरिया होने के चलते इस पर राजी नहीं था। ऐसे में वन विभाग ने फक्कड़ चौराहे से दायीं ओर गए रास्ते को तैयार करने की योजना बनाई है। यह रास्ता बरसाती नदियों से होता हुआ गेस्ट हाउस के पास से होकर निकल रहे रास्ते पर मिल जाएगा। 

एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि इस रास्ते पर घना जंगल है, रास्ते में बरसाती नदी, बड़ा मैदान और कुछ दूरी पर पहाड़ों का नजारा देखने को मिलेगा। नदी और खाली घास के मैदान में वन्य जीवों के दिखने की संभावना भी है। अकेले इस रास्ते पर पर्यटन तीन से चार घंटे तक घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: Forest officials prepared a new way in Amangarh,confluence of water, forest and wildlife will fill  ad
हाथी और चीतल - फोटो : अमर उजाला

अजगर, हाथी और चीतल दिखे
वन विभाग की टीम को नए रास्ते पर निरीक्षण के दौरान कई वन्य जीव दिखे। इस पर हाथी, चीतल तो बड़ी संख्या में दिखे ही, साथ ही रास्ते में अजगर भी दिखा। नदी के पास भरे पानी से निकलकर बाहर आए कुछ कछुए भी टीम को दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि बाघ और गुलदार भी इसके आसपास होने के संकेत मिले हैं। पूरे अमानगढ़ की बात करें तो 20 से ज्यादा बाघ, 100 हाथी के साथ भालू, चीतल, लंगूर आदि भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Forest officials prepared a new way in Amangarh,confluence of water, forest and wildlife will fill  ad
रास्ते से गुजरता चीतल - फोटो : अमर उजाला

अमानगढ़ में ईको टूरिज्म होना है। जिस रास्ते पर पर्यटन का विचार चल रहा है, वह पहले से ही बना हुआ है, केवल उसे घूमने लायक बनाना है। मंथन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा - ज्ञान सिंह, एसडीओ, वन विभाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed