फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर : अवारा कुत्ते ने इंस्पेक्टर का किया ऐसा हाल, चार घंटे तक चली हाथ की सर्जरी, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Nov 2022 08:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Nov 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
A dog attacked on inspector in Bijnor, got plastic surgery on hand in four hours
इंस्पेक्टर के हाथ की सर्जरी हुई। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में आवारा कुत्ते के हमले में जख्मी हुए नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम फिलहाल मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ पर प्लास्टिक सर्जरी की गई है, जो मंगलवार रात चार घंटे तक चली। कोतवाल को अभी पांच से छह दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ेगा।



बता दें कि मंगलवार शाम प्राथमिक उपचार देने के बाद नजीबाबाद कोतवाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। रात में करीब 10:00 बजे उन्हें मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

A dog attacked on inspector in Bijnor, got plastic surgery on hand in four hours
नजीबाबाद कोतवाल के हाथ की हुई सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों की टीम ने रात में 11:00 बजे उनके हाथ का ऑपरेशन शुरू किया। हाथ की हथेली और उंगलियों पर इस तरह जख्म बने हुए थे कि डॉक्टरों को प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। क्योंकि सिर्फ टांके भरने से काम नहीं चलने वाला था। रात 3:00 बजे तक प्लास्टिक सर्जरी की गई।

A dog attacked on inspector in Bijnor, got plastic surgery on hand in four hours
नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम - फोटो : amar ujala

तीमारदारी में लगे नजीबाबाद कोतवाली के चालक राजीव ने बताया कि कोतवाल की हालत में सुधार है। सुबह कुछ देर के लिए होश आने पर कोतवाल ने बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
A dog attacked on inspector in Bijnor, got plastic surgery on hand in four hours
इंस्पेक्टर राधेश्याम। - फोटो : amar ujala

मंगलवार की शाम पांच बजे कोतवाल राधेश्याम ने पुलिस फोर्स के साथ नजीबाबाद में पैदल मार्च किया। इसके बाद क्षेत्र की गश्त पर जलालाबाद की ओर निकल गए। कोतवाल के संग दो हमराह थे, जबकि गाड़ी प्रदीप कुमार चला रहे थे। 

विज्ञापन
A dog attacked on inspector in Bijnor, got plastic surgery on hand in four hours
कुत्ता - फोटो : amar ujala

प्रत्यक्षदर्शी चालक प्रदीप कुमार के अनुसार जलालाबाद में ओवर ब्रिज से उतरते ही उनकी गाड़ी से 10 कदम दूर पर एक आवारा कुत्ता बाइक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। कोतवाल ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और सिपाहियों को बोला कि बाइक सवारों को तुरंत उठाकर अस्पताल में ले चलो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed