भदोही के नरथुआं स्थित दुर्गा पंडाल में लगी आग में झुलसने से तीन बच्चे समेच पांच लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 20 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में 67 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। इनमें से करीब 38 को वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। मरीजों के साथ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचें चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के चंद सेकेंड पहले तक वहां खुशी का माहौल था। पंडाल में 150 से ज्यादा लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगे रहे थे। महिलाएं और बच्चियां ढोल-मजीरे संग नाच-गा रहीं थीं। लेकिन तभी अचानक पंडाल में बनी गुफा में आग लग गई और तेजी से फैल गई।
चंद पल में ही देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जल उठा। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सभी अपनी जान बचाने को भागने लगे। आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए। तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही। पंडाल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पताल तक हर कोई भाग दौड़ लगाता रहा। झुलसे बच्चों और महिलाओं की स्थिति भीषण अग्निकांड की भयावहता को दर्शा रही थी।
2 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा पंडाल की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। शाम करीब आठ बजे जैसे आग लगी तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर भदोही और ज्ञानुपर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग से झुलसे बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
3 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पंडाल में लगी आग बुझाने के साथ ही झुलसे बच्चों और महिलाओं को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। औराई के एंबुलेंस कम पड़ने पर जिला और मंडल से एंबुलेंस मंगाई गई। उसके बाद झुलसे लोगों को सीएचसी औराई, सूर्या ट्रामा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां से 37 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। एक की मौत मौके पर ही हो गई थी। अभी भी करीब 20 की हालत चिंताजनक है।
4 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
5 of 11
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
औराई कोतवाली से कुछ दूर स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब आठ बजे आरती के समय आग लग गई। हादसे में एक बालक अंकुर सोनी (12) व महिला जयादेवी (45) समेत चार की मौत हो गई और 67 से अधिक लोग झुलस गए। जिला प्रशासन ने तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।