यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से बरेली के 29 केंद्रों पर शुरू हो गई। दो दिन तक होने वाली परीक्षा में रोजाना करीब 26 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इससे पहले पहले चरण की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। देर रात तक अभ्यर्थी शहर में पहुंचते रहे। उर्स के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास ही रुकें। वहीं दूसरी पाली के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे ही केंद्रों पर पहुंच जाएं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए अधिकतर अभ्यर्थी रात में ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह करीब आठ बजे से जामा तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए एसटीएफ व सर्विलांस टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
UP Police Exam 2024: बरेली के 29 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, उर्स के चलते विशेष इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन