फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Blast: एक धमाका...मलबे में तब्दील हुए पांच घर, तीन महिलाओं ने तोड़ा दम और तीन लापता; देखें तस्वीरें

Wed, 02 Oct 2024 10:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Oct 2024 10:49 PM IST
सार

रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम व नासिर सिरौली में रहकर पटाखे बनाने का काम करते हैं। रहमान शाह के घर में ही ये लोग दिवाली पर बेचने के लिए गुपचुप तरीके से पटाखे बना रहे थे, जिसमें धमाका हो गया।

विज्ञापन
Three women died in illegal firecracker factory explosion in Bareilly
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से आसपास के पांच घर जमींदोज हो गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग लापता हैं। पांच लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

Three women died in illegal firecracker factory explosion in Bareilly
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी रहमान शाह के घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। बुधवार शाम चार बजे वहां अचानक जोरदार धमाका हो गया। इससे रहमान शाह के घर समेत पड़ोसी मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू शाह, इसरार, रुखसार व बाबू शाह के घर भी जमींदोज हो गए। रहमान शाह के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस को मलबे में एक अन्य महिला का शव भी मिला है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। तबस्सुम के दो बेटों हसन (4) व हसनान (5) के मलबे में दबे होने की आशंका है। रहमान का दामाद नाजिम भी लापता है।
Three women died in illegal firecracker factory explosion in Bareilly
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

रहमान, उसकी पत्नी छोटी बेगम, रहमान की विवाहित बेटी फातिमा पत्नी नाजिम व फातिमा की जेठानी सितारा पत्नी नासिर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक अन्य व्यक्ति भी घायल मिला है। इलाज के लिए घायलों को रामनगर सीएससी भेजा गया है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान व सीओ मीरगंज गौरव सिंह समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तहसील प्रशासन के अधिकारी भी आ गए हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का अभियान जारी है, ताकि कोई नीचे दबा हो तो उसे निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three women died in illegal firecracker factory explosion in Bareilly
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर बेचने के लिए बना रहे थे पटाखे
बताया जा रहा है कि रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम व नासिर सिरौली में रहकर पटाखे बनाने का काम करते हैं। रहमान शाह के घर में ही ये लोग दिवाली पर बेचने के लिए गुपचुप तरीके से पटाखे बना रहे थे, जिसमें धमाका हो गया।

विज्ञापन
Three women died in illegal firecracker factory explosion in Bareilly
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने कहा प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि सिरौली निवासी नासिर शाह के नाम आतिशबाजी का लाइसेंस है। गांव कल्याणपुर में रहमान शाह के जिस घर में विस्फोट हुआ है, वहां नासिर शाह की ससुराल है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे के नीचे दबे तो नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed