फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर: 10 हजार लोगों ने खाली किए घर, सड़कों पर चल रही नाव; तस्वीरों में देखें हालात

Fri, 12 Jul 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
ten thousand people vacated their houses due to flood in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ से हालात भयावह हो गए हैं। शहर की तरफ आने वाले अधिकतर मार्गों पर बाढ़ का पानी भर गया। लखनऊ-दिल्ली हाईव पर शुक्रवार सुबह पांच फीट तक पानी बह रहा था, जिससे दूसरे दिन भी यातायात ठप रहा। आवागमन बंद होने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इधर, बाढ़ की चपेट में आने से शहर के कई मोहल्ले प्रभावित हो रहे हैं। घरों में बाढ़ का पानी है। लोगों ने छतों पर रात गुजारी। जिला प्रशासन की टीमें नावों से रेस्क्यू कर रही हैं। शहर की आवास विकास कॉलोनी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। कई घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। यहां के करीब 10 हजार लोगों ने मकान खाली किए हैं। इन लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  



ten thousand people vacated their houses due to flood in Shahjahanpur
कई लोगों ने किया पलायन - फोटो : अमर उजाला
गर्रा नदी की बाढ़ से घिरे हजारों लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार सुबह टूट गया। घर का जरूरी सामान लेकर लोगों ने मकान छोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली, नाव से लोग सुरक्षित स्थान पहुंचे। करीब 10 हजार लोगों ने पलायन किया है। अधिकतर लोगों ने शहर में शरण ली है। बाढ़ में फंसे लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  
ten thousand people vacated their houses due to flood in Shahjahanpur
उफान पर बह रही गर्रा नदी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात से गर्रा नदी का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी, नवादा इंदेपुर आदि कॉलोनियों में पहुंचना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह तक गर्रा नदी के आसपास की सारी कॉलोनियों में पानी पहुंच गया। इसके बाद पानी तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ten thousand people vacated their houses due to flood in Shahjahanpur
मेडिकल कॉलेज में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर तेज बहाव के कारण बरेली मोड़ से बरेली जाने वाला रास्ता बंद हो गया। देखते-देखते मकानों के अंदर दो से तीन फुट पानी घुस गया। इस बीच पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। तमाम लोग बृहस्पतिवार को ही मकान में ताला बंद कर पलायन कर गए। 

विज्ञापन
ten thousand people vacated their houses due to flood in Shahjahanpur
बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों-परिचितों के यहां शरण ली। लोगों ने किसी तरह भीषण गर्मी में रात गुजारी। सुबह होने पर भी बाढ़ कम न होने से लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया। पानी का स्टॉक भी खत्म हो चुका था। ऐसे में लोग घर से निकलने के लिए मदद मांगने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed