फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: बरेली पुलिस लाइन में एक साथ जगमगाए 31 हजार दीप, शहर में दिखा शानदार नजारा; तस्वीरें

Thu, 31 Oct 2024 08:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 08:23 AM IST
सार

Bareilly News: दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में पूरा शहर सज-धजकर तैयार है। घरों व प्रतिष्ठानों पर भव्य सजावट की गई है। बुधवार को शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से नहा गया। पुलिस लाइन में 31 हजार दीप जलाए गए। 

विज्ञापन
Diwali celebration 31 thousand lamps were lit simultaneously in Bareilly Police Line
Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

बरेली में हर तरफ दीपावली की धूम है। रोशनी के पर्व को लेकर लोगों ने उत्साहपूर्वक तैयारी की है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरा शहर सज गया है। घर व प्रतिष्ठानों से लेकर मंदिरों तक भव्य सजावट की गई है। जगह-जगह विद्युत झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट के फूलों की सुगंध फैली हुई है। साथ ही दीपावली होने वाली पूजा के लिए खास इंतजाम किया गया है। छोटी दीपावली पर बुधवार को पुलिस लाइन में दीपोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। लाइन परिसर में एक साथ 31 हजार दीप जलाए गए। इसके साथ ही शाम होते ही पूरा शहर जगमगा उठा। 

Diwali celebration 31 thousand lamps were lit simultaneously in Bareilly Police Line
Diwali 2024: पुलिस लाइन में दीप जलातीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में बुधवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। एक साथ 31 हजार दीप जलाए गए तो पूरा पुलिस लाइन परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। पुलिसकर्मियों ने दीयों से भव्य सजावट की। जलते दीयों के जरिए बरेली पुलिस दर्शाया गया। 


 
Diwali celebration 31 thousand lamps were lit simultaneously in Bareilly Police Line
Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की व्यवस्था सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और आरआई हरमीत सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali celebration 31 thousand lamps were lit simultaneously in Bareilly Police Line
पुलिस लाइन में दीप जलातीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घर से लेकर मंदिरों तक छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी बुधवार को बड़े उत्साह से मनाई गई। रात होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। मान्यता के अनुसार शाम के समय घर का देहरी पर दीपदान किया गया। 
विज्ञापन
Diwali celebration 31 thousand lamps were lit simultaneously in Bareilly Police Line
Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने घर की दहलीज पर सरसों के तेल का दीप दान किया और उसकी लौ से काजल निकाल कर परिवार के सभी सदस्यों को काजल लगाया। साथ ही समृद्धि के लिए कामना की। घर और मंदिरों में भी छोटी दिवाली के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed