बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को रोड शो किया। इस बार रोड शो के जरिये साइलेंट पॉलिटिक्स का नया प्रयोग किया। इस बार मोदी ने राम-राम नहीं की तो उनको देखने जुटी भीड़ ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। बुजुर्गों-महिलाओं के सामने से गुजरे तो पीएम ने हाथ जोड़े। युवाओं को कमल का चिह्न दिखाकर लुभाया लेकिन उनकी जुबां खामोश रही। उनकी भाव-भंगिमाओं पर पूरा शहर थिरक उठा। यह अलग बात है कि शहरवासियों की मोदी को सुनने की इच्छा अधूरी रह गई।
{"_id":"662c8d02620da9292001f446","slug":"pm-modi-raodshow-in-barelilly-uttar-pradesh-news-in-hindi-2024-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bareilly: पीएम मोदी की भाव-भंगिमाओं पर थिरकी बरेली की सियासत, देखिए रोड शो की 10 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Bareilly: पीएम मोदी की भाव-भंगिमाओं पर थिरकी बरेली की सियासत, देखिए रोड शो की 10 तस्वीरें
Sat, 27 Apr 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
1.2 किलोमीटर के रोड शो के दौरान गाड़ी की गति इतनी धीमी रही कि लोगों को यह शिकवा न रहे कि वे अपने नेता को जी भर कर देख नहीं पाए। रोड शो के दौरान पीएम ने कमल का चिह्न दिखाकर सांकेतिक भाषा में भाजपा को वोट देने की अपील की। मोदी-मोदी के नारे और श्रीराम के जयकारे लगाकर युवाओं ने भी जोशीले अंदाज में संकेत दिया कि वह उनकी बात समझ चुके हैं।
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को उम्मीद थी कि रोड शो खत्म होने पर मोदी कुछ बोलेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। रोड शो खत्म होने पर दोनों हाथ उठाकर जनता में जोश भरा। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच छतों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों डटे रहे। रोड शो के दौरान पीएम हर व्यक्ति से रूबरू होते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी का रोड शो में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर दोपहर बाद ही कई जगह बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोदी का रोड शो राजेंद्रनगर में था, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से शहर के कई रास्ते दोपहर बाद बंद कर दिए गए। गांधी उद्यान के सामने विकास भवन रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग कर बंद की गईं थीं गलियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके आगे गौतमबुद्ध पार्क वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। दरअसल, यह मार्ग सीधे सर्किट हाउस तक पहुंचता है, ऐसे में वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम रोड से लेकर गांधी उद्यान तक रास्ते को बंद रखा गया। इसके आगे बियावानी कोठी मोड़ पर भी रस्सी लगा दी गई।