चंडीगढ़ के पिंजौर में पिस्तौल के साथ सेल्फी लेने के दौरान दोस्त के हाथों से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में हुई। दोनों दोस्त वहां खाना खाने पहुंचे थे। उधर, पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे अंश की हत्या की गई है। शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रणदीप सिंह राजू और भास्कर कुमार निवासी रत्तपुर कालोनी, पिंजौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़ की कंपनी में वैसे तो अंश तीन महीने से नौकरी कर रहा था लेकिन उसे पहला वेतन मंगलवार को मिलना था। रविवार को उसने फोन कर घरवालों को यह बात बताई थी। कहा था, वेतन मलने के बाद बुधवार को वह घर आएगा, लेकिन मंगलवार की सुबह होने से पहले ही परिवार को उसकी मौत होने की खबर मिल गई। अंश के पिता कनधीर सिंह आयकर के वकील हैं। शास्त्रीनगर में उनका मकान बन रहा है। वह पास ही एक मकान में किराए पर रहते हैं।
2 of 5
अंश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
अंश उनका बड़ा बेटा था। अचानक आई उसकी मौत की खबर से आस-पड़ोस के लोग सकते में हैं। एक पड़ोसी ने बताया कि अंश तीन महीने से राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़, चंडीगढ़ की एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार सुबह उसने पिता कनधीर सिंह को फोन करके बुधवार को घर आने की सूचना दी थी। यह भी बताया था कि मंगलवार को पहली सैलरी मिलने पर वह रात की ट्रेन से बरेली के लिए चल देगा।
3 of 5
रेस्टोरेंट में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटे को पहली बार वेतन मिलने की बात सुनकर कनधीर सिंह और उनका परिवार काफी खुश था, लेकिन रविवार रात को अंश की मौत की खबर मिलते ही वह छोटे पुत्र वंश के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए।
4 of 5
अंश का घर
- फोटो : अमर उजाला।
पड़ोसियों का कहना है कि अंश की मां ममता दो साल से बीमार हैं। कनधीर सिंह ने अंश के न रहने की बात भी उन्हें नहीं बताई है। वह तो सिर्फ यही समझ रही हैं कि सुबह अंश घर आ जाएगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कनधीर सिंह का नया मकान भी एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। होनी को कुछ और ही मंजूर था। उनके एक दोस्त ने बताया कि देर रात तक शव घर पहुंच जाएगा।