फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: बरेली में जलाभिषेक करने नाथ मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sun, 15 Feb 2026 08:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 08:25 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर बरेली में शिवभक्ति का उल्लास छाया हुआ है। आधी रात के बाद से ही नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की कतार लग गईं। सबसे पहले बाबा अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू हुआ। नाथ मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। 

विज्ञापन
Shiva devotees flocked to Nath temples in Bareilly to perform Jalabhishek on Mahashivratri
अलखनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
बरेली में महाशिवरात्रि पर सजे नाथ मंदिर शनिवार को आधी रात के बाद से ही जयघोष से गुंजायमान हुए। सबसे पहले किला स्थित अलखनाथ मंदिर में बाबा के जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। रात 12 बजे से ही श्रद्धालु गंगाधर को गंगाजल अर्पित करते रहे। रविवार तड़के चार बजे बाबा अलखनाथ की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार और लंबी हो गई। अन्य नाथ मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की कतार बढ़ती गई। 


त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर में प्रवेश के लिए तीन द्वार हैं। व्यवस्था संभालने के लिए मंदिर के स्वयंसेवकों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। मंदिर समिति की ओर से उनको लाल रंग की टी-शर्ट दी गई है। शहर के धोपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ समेत अन्य मंदिरों में तड़के आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए।

पंडित डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:21 से लेकर 6:15 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से लेकर 12:57 बजे तक।
  • महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: शाम 06:39 से रात 09:45 बजे तक।
  • रात्रि दूसरा प्रहर पूजा समय : रात 09:45 से 12:52 बजे तक।
  • रात्रि तीसरा प्रहर पूजा समय : रात 12:52 से तड़के 03:59 बजे तक।
  • रात्रि चौथा प्रहर पूजा समय : तड़के 03:59 से सुबह 07:06 बजे तक
Trending Videos
Shiva devotees flocked to Nath temples in Bareilly to perform Jalabhishek on Mahashivratri
पशुपतिनाथ मंदिर में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

फूलों से सजे चौराहे, तीन दिन विशेष श्रृंगार
शहर के प्रमुख चौराहों, सराफा बाजार से लेकर किला-कुतुवखाना तक गेंदे और गुलाब की मालाओं से सजावट पूरी कर ली गई है। 14 से 16 फरवरी तक विशेष पुष्प श्रृंगार रहेगा। अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों को थीम के आधार पर सजाया गया है। कहीं शिवलिंग और डमरू का फ्लावर आर्ट तो कहीं त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प की आकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।

मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में सुरक्षा के इंतजाम चाकचौबंद किए गए हैं। पीएसी के साथ पुलिस व महिलाकर्मी भी तैनात की गई हैं। एडीएम व एसपी सिटी ने मंदिरों का निरीक्षण कर फोर्स को निर्देश दिए। एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने महाशिवरात्रि से पहले शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। 

पुलिस अफसरों ने निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संबंधित थानेदारों को निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि एक कंपनी प्लाटून पीएसी लगाई जा रही है। थानों की पुलिस के साथ 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मी शहर में लगाए गए हैं। महिला पुलिसकर्मी भी सभी शिवालयों पर निगरानी करेंगी। 

Shiva devotees flocked to Nath temples in Bareilly to perform Jalabhishek on Mahashivratri
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
समिति करेगी परिक्रमा और जलाभिषेक
नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर सात नाथ मंदिरों की परिक्रमा की जाएगी। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर में शनिवार को इस संबंध में बैठक हुई। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि रविवार को बाबा वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक यात्रा दोपहर 12 बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू होगी। सभी शिव भक्त गंगाजल, नंदी ध्वज लेकर शंखनाद करते हुए अपने-अपने वाहनों से सातों नाथ की परिक्रमा करेगे। इसमें सिंहासन पर महाकाल विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiva devotees flocked to Nath temples in Bareilly to perform Jalabhishek on Mahashivratri
जलाभिषेक शोभायात्रा सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू होकर गंगापुर, स्टेडियम रोड, संजयनगर, दुर्गानगर होते हुए वनखंडीनाथ मंदिर से पशुपतिनाथ, सेटेलाइट, खुर्रम गौटिया, बीआई बाजार, सदर बाजार, धोपेश्वरनाथ मंदिर, लक्ष्मीबाई मार्ग चौराहा, स्टेशन रोड, सुभाषनगर, तपेश्वरनाथ मंदिर, सिटी स्टेशन, नेकपुर, मढ़ीनाथ, सिटी स्टेशन होते हुए अलखनाथ से बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर होते हुए बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। बैठक में ब्रजवसी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, कपिल गुप्ता, धर्मेश अग्रवाल, आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed