फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत के सात घंटे: घर के अंदर बैठा तेंदुआ... बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम, फिर ऐसे पकड़ा गया

Mon, 29 Apr 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house forest department team rescued in Pilibhit
कमरे में बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक तेंदुआ गांव के पास खेत में आ गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए को दौड़ाया तो वह गांव में एक ग्रामीण के कमरे में घुस गया। लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कमरे में तेंदुआ करीब सात घंटे बंद रहा। वन विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बेहोश कर पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। 

Leopard entered the house forest department team rescued in Pilibhit
घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

न्यूरिया क्षेत्र का गांव अलीगंज महोफ रेंज से लगा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने तेंदुए को खेतों में देखा। इस पर ग्रामीण शोर मचाने लगे। तेंदुए ने दौड़ लगाई और गांव में आ गया। गांव में तेंदुआ प्रेम शंकर के घर के बाहर बाहर बनी पशुशाला में घुस गया। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। 

Leopard entered the house forest department team rescued in Pilibhit
मकान के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को हटाकर घेराबंदी की। अधिकारियों को जब सूचना मिली तो रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर रेस्क्यू शुरू किया। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद दोपहर 1.30 बजे चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने डॉट मारकर उसे बेहोश किया। इसके बाद उसे पिंजरे में कैद किया गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard entered the house forest department team rescued in Pilibhit
तेंदुए को देखते हुए छत पर चढ़ गए थे लोग - फोटो : अमर उजाला
तेंदुए को देखने के लिए छतों पर धूप में खड़े रहे लोग
कमरे में कैद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लगा रहा। काफी संख्या में ग्रामीण आसपास की छतों पर चढ़ गए। चिलचिलाती धूप में लोग छतों पर ही खड़े रहे। दोपहर में जब तेंदुआ पकड़ा गया तब लोग नीचे आए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ग्रामीणों को छतों से नीचे उतारा। इसके बाद भी लोग नहीं माने।

 
विज्ञापन
Leopard entered the house forest department team rescued in Pilibhit
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

मोमीनगंज में भी है तेंदुए की दहशत
अलीगंज के साथ ही पुरानी पीलीभीत मोमीनगंज में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। यहां पर तेंदुआ बच्चों के साथ देखा गया है। प्रधानमंत्री की सभा के दौरान वन विभाग ने ड्रोन से उसकी निगरानी की थी। जाल भी लगाया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तीन दिन पहले यहीं पर तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed