कासगंज की महिला जिस युवक के लिए अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़कर बदायूं आई थी, उसी ने उसकी जान ले ली। उनकी प्रेम कहानी शुरू हुए केवल दो माह ही हुए थे। दो माह पूरे होते-होते महिला की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमी ने महिला की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। उसके चेहरे को ब्लेड से काटा। बाल भी काट डाले। इसके बाद सरसों के खेत में शव छोड़कर फरार हो गया। बदायूं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को महिला की हत्या का खुलासा किया।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी और पुठी के बीच सरसों के खेत में महिला का शव मिला था। शव के पास ही एक मोबाइल और आधार कार्ड पड़ा था, जिससे महिला की पहचान कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के रूप में हुई थी।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव की ज्योति के मोबाइल पर करीब दो माह पहले एक नंबर से मिस कॉल आई थी। वह नंबर बिनावर इलाके के गांव मोहम्मदी निवासी सज्जन उर्फ मारुति देवल का था। सज्जन शादीशुदा नहीं है लेकिन महिला तीन बच्चों की मां थी। दो माह पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था लेकिन उसका पति अक्सर बाहर रहकर ट्रक चलाता था।
3 of 5
आरोपी सज्जन, ज्योति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महिला और सज्जन एक-दूसरे को नहीं जानते थे और न ही उन्होंने कभी एक-दूसरे को देखा था। जब उसके मोबाइल पर मिस कॉल आई थी। यहीं से दोनों के बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच में कुछ ऐसी बातें हुईं कि वह एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए।
4 of 5
सरसों के खेत में मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
फिर ज्योति और सज्जन की बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। महिला कीपैड मोबाइल चलाती थी लेकिन सज्जन के पास एंड्रायड मोबाइल था। इससे कभी उनकी वीडियो कॉलिंग नहीं हुई। ज्योति ने सज्जन को देखा तक नहीं था और उसके साथ रहने की जिद करने लगी।
5 of 5
आरोपी सज्जन
- फोटो : अमर उजाला
11 फरवरी को महिला दो माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर मोहम्मदी पहुंच गई। सज्जन उसे मोबाइल पर ही रास्ता बताता रहा। जब वह उसके पास पहुंची तो सज्जन ने केवल धोखा ही नहीं दिया बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। अब सज्जन उसकी हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है।