फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day: मौलाना शहाबुद्दीन ने मदरसों के छात्रों संग किया योग, बरेली कॉलेज में जुटे 3000 हजार लोग; तस्वीरें

Sat, 21 Jun 2025 02:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

बरेली कॉलेज मैदान में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब तीन हजार लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मदरसों के छात्रों के साथ योगाभ्यास किया। योग दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi performed yoga with madrasa students in Bareilly
बरेली में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला

बरेली में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' पर मनाया गया। बरेली कॉलेज मैदान एवं अर्बन हॉट के हाल में कार्यक्रम हुए। बरेली कॉलेज में राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सुबह करीब छह बजे भगवान धन्वन्तरि एवं योग प्रवर्तक पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री के साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायकों, डीएम अविनाश सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह समेत तमाम गणमान्य लोगों ने योग किया। उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मदरसों के साथ छात्रों के साथ योगाभ्यास किया। 



यह भी पढ़ें- UP: बरेली मंडल में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का दिया संदेश; तस्वीरें

Maulana Shahabuddin Razvi performed yoga with madrasa students in Bareilly
बरेली कॉलेज में योग करते मंत्री, मेयर व अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि योग जीवन में बेहद जरूरी है। योग से रोगों का विनाश कर लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने योग करने से स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। योगाभ्यास के बाद मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर ने 16 जून तक आयोजित स्लोगन, योगासन, निबंब, योग चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Maulana Shahabuddin Razvi performed yoga with madrasa students in Bareilly
योग करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बरेली कॉलेज मैदान में लगभग 3000 व अर्बन हाट में 400 योगाभ्यासियों ने योग किया। इसके अलावा जिले के सभी अस्पतालों, ग्राम पंचायतों, शैक्षिक संस्थानों व आवासीय सोसाइटीज व विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यकम आयोजित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi performed yoga with madrasa students in Bareilly
बरेली कॉलेज मैदान में हुआ योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, विशेष अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम एवं नोडल अधिकारी बरेली एवं प्रमुख सचिव सौरभ बाबू का स्वागत जिलाधिकारी ने किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi performed yoga with madrasa students in Bareilly
योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आईटीबीपी बुखारा कैंप में जवानों ने किया योग 
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बुखारा कैंप में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में क्षेत्रीय मुख्यालय (बरेली) व तृतीय वाहिनी के अधिकारीगण, हिमवीर जवान, हिमवीरांगनाओं एवं उनके परिवारजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम (जैसे-ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटीचक्रासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम इत्यादि का अभ्यास करवाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed